Saudi Grand Mosque suicide attempt: सुरक्षाकर्मी की मुस्तैदी से बची आत्महत्या करने वाले शख्स की जान, Viral Video देख लोगों ने कहा ‘ईश्वर का दूत’

एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स सउदी अरब की अल हरम मस्जिद से गिरते हुए दिखाई दे रहा है। इस शख्स की जान वहां मौजूद सुरक्षा कर्मी की मुस्तैदी से बच गई। जान बचाने वाल इस सुरक्षा कर्मी की जमकर तारीफ हो रही है और लोग उसे ‘ईश्वर का दूत’ बता रहे हैं

अपडेटेड Dec 27, 2025 पर 1:47 PM
Story continues below Advertisement
ये घटना मक्का की ‘मस्जिद अल-हरम’ में गुरुवार 25 दिसंबर को हुई।

Saudi Grand Mosque suicide attempt: दुनिया की सबसे पवित्र जगहों में से मक्का में इस्लाम के अनुयायी हर साल दुनिया भर से पहुंचते हैं। यहां की ग्रैंड मस्जिद इनकी आस्था का केंद्र है। लेकिन हाल ही में ये मस्जिद ने तब लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा, जब इबादत करने वालों के बीच से एक शख्स ने आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि, वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी से ये हादसा टल गया। इस घटना में कूदने वाले शख्स और सुरक्षाकर्मी दोनों को चोटें आई हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। ये पूरी घटना मस्जिद में लगे सीसीटीवी में कैद हुई, जिसका वीडियो सऊदी जनरल डायरेक्टरेट ऑफ पब्लिक सिक्योरिटी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर किया है।

ये घटना मक्का की ‘मस्जिद अल-हरम’ में गुरुवार 25 दिसंबर को हुई। घटना के वीडियो में कुर्ता-पजामा पहने एक शख्स मस्जिद में ऊपर की मंजिल से नीचे कूदते हुए दिखाई दे रहा है। शख्स को नीचे कूदते देख सुरक्षा कर्मी मुस्तैदी ने दिखाई और स्किड लगाते हुए कूदने वाले शख्स को कैच कर लिया। इसके बाद आसपास मौजूद लोग भी दोनों की मदद के लिए दौड़े। मस्जिद प्रशासन और स्पेशल फोर्स फॉर द सिक्योरिटी ऑफ द ग्रैंड मॉस्क ने इस बात की पुष्टि की है कि यह आत्महत्या का प्रयास था। बताया जा रहा है कि बचाने के इस प्रयास में सुरक्षाकर्मी को गंभीर चोटें आई हैं और उसकी कई हड्डियां टूट गई हैं। हालांकि, किसी की जान नहीं गई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोग श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए फौरन कार्रवाई करने वाले सुरक्षा गार्ड की सराहना कर रहे हैं।

‘आत्महत्या सबसे बड़ा गुनाह’


इस घटना के बाद काबा के मुख्य इमाम, शेख डॉ. अब्दुल रहमान अल सुदैस ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सख्त शब्दों में कहा कि इस्लाम में आत्महत्या सबसे बड़े गुनाहों में से एक है। उन्होंने जायरीनों को चेतावनी देते हुए कहा कि ‘इबादत के इस मकाम की गरिमा का ख्याल रखें. यहां आप अल्लाह की रजा हासिल करने आते हैं, न कि उसकी दी हुई जिंदगी को ठुकराने। नियमों का पालन करें और अपनी भावनाओं पर काबू रखें’।

पहली बार नहीं हुई है आत्महत्या की कोशिश

इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। साल 2017 में सुरक्षा बलों ने काबा के पास खुद को आग लगाने की कोशिश कर रहे एक सऊदी व्यक्ति को रोक लिया था। साल 2018 में ग्रैंड मस्जिद परिसर में आत्महत्या से जुड़ी तीन घटनाएं दर्ज की गई थीं, जिनमें लोगों ने ऊंचाई से छलांग लगाई थी। साल 2024 में भी एक ऐसी घटना सामने आई थी, जब एक व्यक्ति ग्रैंड मस्जिद की ऊपरी मंजिलों से गिर गया था।

सेल्फी नहीं मिली तो फैन बोला, ‘भाड़ में जा...’ वायरल वीडियो में Hardik Pandya ने अपने बर्ताव से जीता लोगों का दिल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।