ब्राइडल फैशन (bridal fashion) की दुनिया में लंबे इंतजार के बाद डिजाइनर मसाबा गुप्ता (Masaba Gupta) ने आखिरकार अपना पहला ब्राइडल कलेक्शन पेश कर दिया है। यह कलेक्शन पारंपरिक शादी (traditional wedding) के आउटफिट (attire) को मॉडर्न सोच, रंगों और कम्फर्टेबल सिल्हूट के साथ नए अंदाज में पेश करता है, जिससे आज की दुल्हनों की बदलती पसंद साफ झलकती है:
First Bridal Collection (पहला ब्राइडल कलेक्शन)
Modern Bride (मॉडर्न दुल्हन की सोच)
यह कलेक्शन आज की उन दुल्हनों के लिए बनाया गया है, जो खूबसूरत दिखने के साथ-साथ कम्फर्टेबल कपड़े भी पहनना चाहती हैं। शादी के अलग-अलग फंक्शन के लिए इसमें कई स्टाइलिश और आसान पहनने वाले आउटफिट शामिल हैं।
Vibrant Palette (रंगों का खूबसूरत ब्लेंड)
कलेक्शन में गहरे, हल्के और चमकीले रंगों का बेहतरीन (stunning) कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। इन रंगों की वजह से हर आउटफिट फेस्टिव, अट्रेक्टिव और देखने में बेहद खूबसूरत लगता है।
Couture Meets Comfort (आरामदायक कॉउचर)
इस कलेक्शन के आउटफिट सिर्फ दिखने में ही नहीं, बल्कि पहनने में भी आरामदायक हैं। इन्हें इस तरह डिजाइन किया गया है कि दुल्हन पूरे दिन आसानी से चल-फिर सके, डांस कर सके और हर पल का खुलकर आनंद ले सके।
Heritage with a Twist (परंपरा का नया अंदाज)
इस कलेक्शन में पारंपरिक जरी वर्क(zari work) , हाथ की कढ़ाई और भारतीय कारीगरी को मॉडर्न डिजाइन के साथ जोड़ा गया है। यही वजह है कि ये आउटफिट्स ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ आज की नई जनरेशन की पसंद के अनुसार भी नजर आते हैं।