MBA के बाद सालाना ₹25 लाख की नौकरी, छोड़कर बना Ola ड्राइवर, अब हर महीने कमा रहा ₹1.5 लाख

Trending News: एमबीए (MBA) की पढ़ाई पूरी करने के बाद सालाना ₹25 लाख की जॉब लग जाए लेकिन उसे छोड़कर कोई ओला ड्राइवर बन जाए तो! यह कोई किस्सा नहीं बल्कि एक शख्स की वास्तविक जिंदगी है जो अब हर महीने ₹1.5 लाख कमा रहा है। जानिए शख्स ने कॉरपोरेट लाइफ छोड़ने का फैसला क्यों तिया और अभी क्या स्थिति है

अपडेटेड May 31, 2026 पर 10:21 AM
Story continues below Advertisement
एमबीए (MBA) ग्रेजुएट होने के बाद ₹25 लाख की नौकरी मिली लेकिन कुछ समय कॉरपोरेट में बिताने के बाद शख्स नौकरी छोड़कर ओला (Ola) में ड्राइवर बन गया और अब उसके पास ओला पर 5 कार है और वह हर महीने ₹1.5 लाख कमा रहा है। (File Photo- Pexels)

Trending News: 'चार लोग क्या कहेंगे', इसकी फिक्र छोड़कर एक शख्स ने अपनी शर्तों पर सफलता हासिल की। सफलता हमेशा उस रास्ते पर नहीं चलती जिसकी समाज अपेक्षा करता है। X (पूर्व नाम Twitter) पर एक यूजर शशि सचान ने अपने भाई के बारे में एक ऐसा ही ट्वीट किया है जोकि अब वायरल हो गया है। इस ट्वीट में शशि ने बताया कि उनके भाई ने एक अलग और सामान्य नहीं समझे जाने वाला करियर चुना और आखिरकार एक सफल बिजनेस खड़ा कर लिया। एमबीए (MBA) ग्रेजुएट होने के बाद ₹25 लाख की नौकरी मिली लेकिन कुछ समय कॉरपोरेट में बिताने के बाद शख्स नौकरी छोड़कर ओला (Ola) में ड्राइवर बन गया और अब उसके पास ओला पर 5 कार है और वह हर महीने ₹1.5 लाख कमा रहा है।

क्या लिखा है ट्वीट में?

शशि सचान ने ट्वीट में बताया कि उसके भाई ने टियर-2 कॉलेज से एमबीए किया है जिसके बाद उसे सालाना ₹25 लाख की नौकरी मिली। हालांकि उसे कभी नौकरी से संतोष नहीं मिली। ऐसे में शशि के भाई ने कॉरपोरेट वर्ल्ड छोड़ने का फैसला किया और वह ओला टैक्सी ड्राइवर बन गया। शशि ने बताया कि यह फैसला आसान नहीं था क्योंकि आसपास के लोगों की प्रतिक्रिया यही थी कि पढ़ाई बर्बाद कर दी, रिश्तेदारों का कहना था कि क्या सोचा था-क्या बन गया।


हालांकि समय के साथ परिस्थितियां बदल गईं। शशि के मुताबिक उनके भाई ने अपने बिजनेस को बढ़ाने पर ध्यान दिया और एक टैक्सी चलाने से आगे बढ़कर कई गाड़ियों का मालिक बन गया। करीब तीन साल बाद, अब उसके पास ओला पर 5 कारें हैं और वह हर महीने लगभग ₹1.5 लाख कमा रहा है। अपने भाई के सफर को लेकर शशि का कहना है कि कभी-कभी जो रास्ता लोगों को गिरावट जैसा लगता है, वही वास्तव में सबसे बड़ा अपग्रेड साबित होता है।

सोशल मीडिया पर मिल रहा मिला-जुला रिस्पांस

इस पोस्ट ने ऑनलाइन काफी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। कई यूजर्स ने तो कॉरपोरेट कैरिय के ऊपर व्यक्तिगत संतुष्टि और आंत्रप्रेन्योरशिप को प्रमुखता देने के फैसले की तारीफ की है तो कुछ यूजर्स को दावे पर यकीन ही नहीं है और बैंक डिटेल्स तक मांग लिया।

एक यूजर ने लिखा है कि जब उसे एहसास हुआ कि वह ट्रेडिंग करके 5 मिनट में ₹50,000 कमा सकता है, जबकि उसे नापसंद नौकरी में 8 घंटे काम करना पड़ता था, तब उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। यूजर ने आगे यह भी कहा कि क्या यह किस्मत थी, कौशल था या फिर इतने लंबे समय तक टिके रहने का परिणाम कि जो वह खेल को समझ गए?

एक और शख्स ने लिखा है कि तीन साल में उसकी नौकरी का पैकेज शायद बढ़कर सालाना ₹30–₹35 लाख हो गया होता। एक और यूजर ने तो चुटकी ली है और लिखा कि अपना बैंक बैलेंस और आईटीआर दिखाओ, क्या तुम पैसा भी कमाते हो?

Video: 9 साल का IT करियर और IT मैनेजर की जॉब छोड़ ऑटो चलाने लगी ये लड़की, इसकी कमाई हैरान कर देगी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।