हर साल 3 करोड़ की सैलरी पाने वाले इस 24 साल के शख्स के पास न टीवी न कार, 30 की उम्र में होना चाहता है रिटायर और बना रखा है ये टारगेट!

San Francisco Bay Area में रहने वाले Meta के 24 साल के इंजीनियर Raymond Zeng अपनी कमाई नहीं, बल्कि सादगी भरी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा में हैं। 3 करोड़ से ज्यादा सालाना कमाने के बावजूद वह मिनिमल जीवन जीते हैं, जहां फोकस सिर्फ बचत, निवेश और जरूरी चीजों पर रहता है

अपडेटेड May 27, 2026 पर 2:09 PM
Story continues below Advertisement
Raymond Zeng का सपना है कि वह 30 साल की उम्र तक रिटायर हो जाएं।

सैन फ्रांसिस्को बे एरिया में रहने वाले Meta के 24 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर Raymond Zeng इन दिनों अपनी कमाई से ज्यादा अपनी बेहद सादगी भरी जीवनशैली को लेकर चर्चा में हैं। इतनी कम उम्र में जहां लोग लग्जरी लाइफ और महंगी चीजों की ओर आकर्षित होते हैं, वहीं Raymond एक अलग ही सोच के साथ जीवन जी रहे हैं। सालाना 3 करोड़ रुपये से अधिक कमाने के बावजूद वह बेहद मिनिमलिस्ट लाइफस्टाइल अपनाते हैं और अनावश्यक खर्चों से दूरी बनाए रखते हैं।

उनका फोकस महंगी चीजें खरीदने के बजाय बचत, निवेश और जीवन के अनुभवों पर रहता है। यही वजह है कि उनका ये सादा लेकिन अनुशासित जीवन लोगों के बीच काफी चर्चा का विषय बन गया है और कई लोग इसे एक प्रेरणादायक उदाहरण के रूप में देख रहे हैं।

घर में सिर्फ जरूरत की चीजें


Raymond Zeng के पास न तो कार है, न टीवी और न ही सोफा। उनका घर बेहद सादा है, जहां केवल एक डेस्क और एक रोबोट वैक्यूम क्लीनर मौजूद है। उनका मानना है कि जीवन को “Spartan” यानी सिर्फ जरूरत की चीजों तक सीमित रखना ही बेहतर है।

खर्च कम, बचत और निवेश पर पूरा फोकस

इतनी हाई इनकम होने के बावजूद Zeng फिजूलखर्ची से दूर रहते हैं। वो अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा बचत और निवेश में लगाते हैं। उनके लिए पैसों से चीजें खरीदने से ज्यादा जरूरी अनुभव, यात्रा और शौक हैं।

कितनी है इनकम और कितनी होती है बचत?

Zeng की बेस सैलरी करीब ₹7.6 लाख प्रति माह है। टैक्स और अन्य कटौतियों के बाद उनके हाथ में लगभग ₹4 लाख बचते हैं। वहीं स्टॉक और बोनस जोड़कर उनकी मासिक बचत ₹5 लाख से ₹19 लाख तक पहुंच जाती है।

ट्रैवल और हॉबी पर सीमित खर्च

हालांकि वह लग्जरी लाइफ नहीं जीते, लेकिन ट्रैवल और हॉबीज़ पर हर महीने करीब ₹38,000 से ₹48,000 खर्च करते हैं। वे क्रेडिट कार्ड रिवार्ड्स का इस्तेमाल करके अपने विदेश यात्राओं का खर्च भी कम कर लेते हैं।

30 की उम्र में रिटायरमेंट का लक्ष्य

Raymond Zeng का सपना है कि वह 30 साल की उम्र तक रिटायर हो जाएं। वह आक्रामक निवेश रणनीति अपनाकर जल्दी फाइनेंशियल फ्रीडम हासिल करना चाहते हैं। उनके अनुमान के अनुसार, 30 की उम्र तक उनकी संपत्ति ₹2 करोड़ से ज्यादा और 40 तक ₹60 करोड़ तक पहुंच सकती है।

FIRE सोच से बदली जिंदगी की दिशा

Zeng ने बताया कि उन्होंने FIRE (Financial Independence, Retire Early) मूवमेंट से प्रेरणा ली है। इस सोच के मुताबिक, पहले अपनी हिसाब से लाइफस्टाइल तय करो और फिर उसके लिए बचत करो। हालांकि वो ये भी मानते हैं कि परिस्थितियों के अनुसार उनका प्लान बदल सकता है।

सिर्फ 16999 रुपये में मिल रहा ये खास AC, कूलर की कीमत में एयरकंडिशन का मजा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।