कम कीमत, लंबी वैलिडिटी! ₹500 से कम के इन रिचार्ज प्लान से बार-बार रिचार्ज की छुट्टी

500 रुपये से कम कीमत वाले ये recharge plan लंबी validity के साथ कॉलिंग, डेटा और SMS जैसी जरूरी सुविधाएं देते हैं। अपनी जरूरत और budget के हिसाब से सही प्लान चुनकर आप बार-बार रिचार्ज कराने की परेशानी से बच सकते हैं।

अपडेटेड Jul 24, 2026 पर 10:16 AM

मोबाइल रिचार्ज (mobile recharge) की बढ़ती कीमतों के बीच हर कोई ऐसा प्लान (offers plan) चाहता है, जिसमें कम खर्च में ज्यादा दिनों तक वैलिडिटी मिले। आपका इस्तेमाल कॉलिंग और बेसिक इंटरनेट तक सीमित है, तो 500 रुपये से कम में मिलने वाले ये long-validity plan आपके लिए बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकते हैं:

Airtel का ₹489 प्लान

Story pin image


अगर आपको internet के साथ थोड़ा-बहुत internet भी चाहिए, तो एयरटेल का ₹489 प्लान अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसमें 77 दिनों की validity, सभी नेटवर्क पर unlimited calling, 6GB कुल data और 600 SMS मिलते हैं। डेटा खत्म होने के बाद 50 पैसे प्रति MB की दर से चार्ज लगता है। इसके साथ Adobe Express Premium (12 महीने), Airtel Xstream Play और Free Hello Tunes जैसी एडिशनल सुविधाएं भी दी जाती हैं।

Airtel का ₹469 प्लान

This may contain: a woman is smiling while looking at her cell phone in the street with city lights behind her

जिन यूजर्स को इंटरनेट की जरूरत कम है और सिर्फ लंबी वैलिडिटी के साथ कॉलिंग चाहिए, उनके लिए ₹469 प्लान बेहतर साबित हो सकता है। इसमें 84 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और 900 SMS मिलते हैं। साथ ही Adobe Express Premium, Airtel Xstream Play और Hello Tunes का फायदा भी शामिल है।

Airtel का ₹448 प्लान

This may contain: a man is walking down the street talking on his cell phone while another man walks by

एयरटेल का ₹448 प्लान भी 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें unlimited voice calling और 1000 SMS की सुविधा मिलती है। यह plan उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं होती और वे केवल कॉलिंग व SMS का इस्तेमाल करते हैं।

Vi का ₹489 प्लान

This may contain: a woman sitting on a park bench looking at her cell phone and smiling as she sits down

वोडाफोन आइडिया का ₹489 प्रीपेड प्लान 78 दिनों की वैलिडिटी देता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 6GB कुल डेटा और 1000 SMS शामिल हैं। data limit खत्म होने के बाद इंटरनेट इस्तेमाल करने पर 50 पैसे प्रति MB के हिसाब से चार्ज देना होगा।

Vi का ₹470 प्लान

This may contain: a woman holding up two cell phones in her hands

अगर आपकी प्रायोरिटी सिर्फ लंबी वैलिडिटी और कॉलिंग है, तो Vi का ₹470 प्लान एक अच्छा ऑप्शन है। इसमें 84 दिनों की वैलिडिटी, सभी networks पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 900 SMS मिलते हैं। इस प्लान में data बेनिफिट शामिल नहीं है।

BSNL का ₹485 प्लान

This may contain: a woman sitting in front of a laptop computer on top of a table with headphones

कम कीमत में ज्यादा डेटा चाहने वाले यूजर्स के लिए BSNL का ₹485 प्लान सबसे अलग है। इसमें 72 दिनों की validity के साथ रोज 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रतिदिन 100 SMS मिलते हैं। डेली डेटा लिमिट पूरी होने के बाद internet speed घटकर 40Kbps रह जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।