Viral Video: आज के समय में लोग अपने घरों में कई तरह के जानवरों को पालते हैं। घरों में डॉग, कैट, खरगोश या पक्षी पालना आम बात है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कोई शख्स अपने घर में अजगर जैसे सांप को भी पालतू बनाकर रख सकता है? रूस की राजधानी मॉस्को में एक शख्स ने अपने घर में अजगर पाला है। वहीं हैरानी की बात ये हैं कि वह अपने पालतू अजकर को लेकर शॉपिंग पर भी जाता है। वहीं शख्स ने बताया कि उसके घर में एक नहीं बल्कि चार अजगर पाले गए है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजील से वायरल हो रहा है।
अजगर के साथ शॉपिंग पर निकला शख्स
मॉस्को न्यूज के मुताबिक, रूस की राजधानी मॉस्को में एक शख्स अपने पालतू अजगर को लेकर कार के स्पेयर पार्ट्स की दुकान पहुंच गया। अजगर को अपने साथ देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए और इस अनोखे नजारे की तस्वीरें भी सामने आईं। इस दौरान जब शख्स से पूछा गया कि उसके पास कितने सांप हैं, तो उस आदमी ने जवाब दिया, "चार, जिसमें मेरी पत्नी और सास भी शामिल हैं।" आसपास के लोगों के मुताबिक, वह शख्स अपने अजगर को लेकर अक्सर खरीदारी करने निकलता है, इसलिए उसके लिए यह कोई नई बात नहीं है।
अक्सर अजगर को लेकर शॉपिंग करता है शख्स
मॉस्को में अजगर के साथ शॉपिंग करने पहुंचे इस शख्स की आदत अब स्थानीय लोगों के लिए नई नहीं है। लोगों के मुताबिक, वह अक्सर अपने पालतू अजगर को साथ लेकर दुकानों पर जाता है, इसलिए उसे सांप के साथ देखकर अब कोई खास हैरानी नहीं होती। हालांकि, इस बार उसका मजेदार जवाब और अजगर के साथ स्टोर में घूमने का अनोखा अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया और इस घटना ने सभी का ध्यान खींच लिया।