Get App

स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवाल! महिला ने ऑटो में दिया चार बच्चों को जन्म, नहीं बची किसी की जान

मध्य प्रदेश के मंडला जिले से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सात महीने की गर्भवती महिला को समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने के आरोपों के बीच ऑटो-रिक्शा में ही चार बच्चों का जन्म हो गया। लेकिन समय से पहले जन्म लेने के कारण चारों नवजातों की मौत हो गई

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Jul 08, 2026 पर 10:55 AM
स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा सवाल! महिला ने ऑटो में दिया चार बच्चों को जन्म, नहीं बची किसी की जान
घटना के बाद परिवार ने स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

मध्य प्रदेश के मंडला जिले से एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। नैनगांव गांव की रहने वाली रजनी सिंगाराम को गर्भावस्था के सातवें महीने में अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिवार घबराकर उसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही हालात बिगड़ गए।

परिजनों का आरोप है कि समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण उन्हें मजबूरी में ऑटो-रिक्शा से महिला को ले जाना पड़ा। इसी दौरान रास्ते में जो हुआ, उसने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। एक तरफ मां जिंदगी और मौत से जूझ रही थी, तो दूसरी तरफ परिवार अपने आने वाले कल को बचाने की उम्मीद लगाए बैठा था।

रास्ते में ऑटो बना डिलीवरी रूम

अस्पताल पहुंचने से पहले ही ऑटो-रिक्शा में रजनी ने चार बच्चों को जन्म दिया। कुछ ही मिनटों में वाहन के अंदर खुशी का माहौल गम में बदल गया। परिवार को उम्मीद थी कि नवजातों को बचा लिया जाएगा, लेकिन डॉक्टरों के मुताबिक चारों बच्चों की हालत बेहद नाजुक थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें