Viral Video: 90 हजार किराया, फिर भी पानी के लिए तरसे लोग! मुंबई की हाई-राइज सोसाइटी के निवासी ने वीडियो शेयर कर बयां किया दर्द

Viral Video: इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में उन्होंने बताया कि पानी की सप्लाई नियमित नहीं होने के कारण निवासियों को रोजमर्रा के कामों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी इस शिकायत के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के बीच इस मुद्दे को लेकर चर्चा शुरू हो गई है

अपडेटेड Jun 09, 2026 पर 8:55 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
वीडियो में व्यक्ति ने बताया कि 37 मंजिला सोसाइटी के कई परिवार पानी की कमी से जूझ रहे हैं

मुंबई में बढ़ते किराए और लग्जरी हाउसिंग सोसाइटियों की सुविधाओं को लेकर एक किया गया एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शहर की एक हाई-राइज सोसाइटी में रहने वाले एक व्यक्ति ने दावा किया कि हर महीने 90 हजार रुपये तक किराया चुकाने के बाद भी उन्हें पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में उन्होंने बताया कि पानी की सप्लाई नियमित नहीं होने के कारण निवासियों को रोजमर्रा के कामों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनकी इस शिकायत के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के बीच इस मुद्दे को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

मुंबई में पानी की समस्या को लेकर किया पोस्ट


वीडियो में व्यक्ति ने बताया कि 37 मंजिला सोसाइटी के कई परिवार पानी की कमी से जूझ रहे हैं। उनका कहना है कि सोसाइटी टैंकरों से पानी की व्यवस्था कर रही है, लेकिन ये निवासियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में निखिल ने कहा, "बिल्डिंग में किराया लगभग 70,000 रुपये से शुरू होकर 90,000 रुपये तक है, लेकिन इसके बावजूद यहां पानी की नियमित व्यवस्था नहीं है। मुंबई में बारिश नहीं हो रही है और बीएमसी से भी सीमित पानी मिल रहा है। मुझे नहीं पता कि कितना पानी भेजा जा रहा है, लेकिन सप्लाई कभी भी बंद हो जाती है।"

 

View this post on Instagram

A post shared by Nikhil (@nik.arvn)

कई बार रात में खत्म हो जाता है पानी

उन्होंने आगे कहा, "सोसाइटी की ओर से पानी के टैंकर मंगवाए जा रहे हैं, लेकिन जरूरत के मुकाबले ये पर्याप्त नहीं हैं। आखिर कितने टैंकर मंगवाए जा सकते हैं? यहां बहुत सारे फ्लैट हैं। यह 37 मंजिला सोसाइटी है और इसमें दो टावर हैं।" निखिल ने यह भी बताया, "कई बार रात में भी पानी की सप्लाई बंद हो जाती है। पानी रात 12 बजे के आसपास खत्म हो जाता है। ऐसे में अगर किसी को रात में किसी जरूरी काम के लिए वॉशरूम जाना पड़े, तो पानी उपलब्ध नहीं होता, जिससे काफी परेशानी होती है।" ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लोगों ने किया कमेंट

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने कहा कि मुंबई में ऊंचा किराया चुकाने के बावजूद उन्हें भी ऐसी ही समस्याओं का सामना करना पड़ता है। एक यूजर ने लिखा, "यह मुंबई की हकीकत है। लोग भारी किराया देते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ता है।" एक अन्य यूजर ने कहा, "90,000 रुपये किराया देने के बाद भी अगर पानी की सुविधा नहीं है, तो यह वाकई हैरान करने वाली बात है। आखिर लोग इतने पैसे किस चीज के लिए दे रहे हैं?"

एक व्यक्ति ने लिखा, "ये सिर्फ एक सोसाइटी की समस्या नहीं। पूरे शहर में बेहतर योजना और संसाधन प्रबंधन की जरूरत है।" वहीं अन्य यूजर ने कहा, "अगर लोग पानी और पर्यावरण संरक्षण को गंभीरता से नहीं लेंगे, तो आने वाले समय में हालात और भी खराब हो सकते हैं।" एक अन्य कमेंट में लिखा गया, "अब समय आ गया है कि हाउसिंग सोसाइटियां मिलकर पानी की समस्या के लिए दीर्घकालिक समाधान तलाशें।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।