सिर्फ ₹19 हजार से शुरू किया काम, आज हर महीने 30 लाख रुपये कमा रही NASA इंजीनियर
NASA में नौकरी करने वाली Eryn Andrews ने सिर्फ ₹19,000 के निवेश से घर की अलमारी में Voiceover का काम शुरू किया। शुरुआत में उनका लक्ष्य मामूली अतिरिक्त कमाई करना था, लेकिन यही Side Hustle तेजी से बढ़ गया। आज वह Voiceover Artist के रूप में हर महीने ₹30 लाख से ज्यादा कमाती हैं, जबकि NASA की नौकरी भी जारी है
इस अतिरिक्त कमाई ने Andrews को आर्थिक रूप से ज्यादा स्वतंत्र बनाया।
अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी NASA में नौकरी करने वाली Eryn Andrews ने बेहद छोटी शुरुआत से अपनी कमाई का एक नया रास्ता बना लिया। उन्होंने करीब ₹19,000 खर्च करके घर की एक अलमारी में छोटा-सा रिकॉर्डिंग सेटअप तैयार किया और Voiceover का काम शुरू किया। शुरुआत में उनका मकसद सिर्फ हर महीने थोड़ी अतिरिक्त कमाई करना था, लेकिन यह छोटा-सा प्रयोग जल्द ही बड़े Side Hustle में बदल गया। आज वह Voiceover Artist के तौर पर हर महीने ₹30 लाख से ज्यादा कमा रही हैं। खास बात यह है कि इस काम के लिए उन्होंने कोई बड़ा ऑफिस या महंगा स्टूडियो नहीं बनाया।
घर के साधारण सेटअप से शुरू हुआ उनका सफर अब बड़े ब्रांड्स तक पहुंच चुका है। वहीं, NASA की अपनी नौकरी भी वह जारी रखे हुए हैं। यानी एक तरफ अंतरिक्ष यात्रियों से जुड़ा काम और दूसरी तरफ आवाज के हुनर से लाखों की कमाई—Andrews की कहानी बताती है कि सही कौशल और छोटी शुरुआत भी बड़ा बदलाव ला सकती है।
Single Mother बनने के बाद खोजा कमाई का रास्ता
41 वर्षीय Eryn Andrews Houston स्थित NASA Johnson Space Center में Human Performance Engineer हैं। उनका काम यह समझने में मदद करना है कि अंतरिक्ष यात्री स्पेससूट पहनकर कैसे चलते और काम करते हैं।
लेकिन मार्च 2022 में Single Mother बनने के बाद उन्होंने अपनी आय बढ़ाने के लिए एक अतिरिक्त काम तलाशना शुरू किया। उनका शुरुआती लक्ष्य सिर्फ हर महीने करीब ₹16,000-₹17,000 अतिरिक्त कमाना था, ताकि बेटी के साथ छोटी-छोटी गतिविधियों और घूमने-फिरने का खर्च निकाला जा सके।
₹19 हजार लगाए और शुरू हो गया नया सफर
Side Hustle की तलाश करते हुए Andrews की नजर Voiceover Acting पर पड़ी। उन्होंने करीब ₹19,000 ट्रेनिंग कोर्स, माइक्रोफोन और जरूरी रिकॉर्डिंग उपकरणों पर खर्च किए। इसके बाद उन्होंने Freelancing Platform Fiverr पर अपना प्रोफाइल बनाया। अनुभव बिल्कुल नया था, इसलिए शुरुआत में उन्होंने कम भुगतान वाले प्रोजेक्ट स्वीकार किए। मेहनत रंग लाई और पहले ही महीने कई काम मिले, जिससे करीब ₹1 लाख की कमाई हुई।
Bedroom Closet बना छोटा Recording Studio
CNBC कि रिपोर्ट के अनुसार Andrews ने घर में ही एक अस्थायी रिकॉर्डिंग स्टूडियो तैयार कर लिया। आवाज को बाहर जाने से रोकने के लिए उन्होंने कमरे में Mattress Toppers तक का इस्तेमाल किया। यहीं से वह Corporate Announcements, Training Videos और Phone Systems के लिए Voiceover रिकॉर्ड करने लगीं।
अब हर महीने ₹30 लाख से ज्यादा की कमाई
छोटी शुरुआत धीरे-धीरे बड़े कारोबार में बदल गई। CNBC Make It के मुताबिक, Andrews ने 2026 में अब तक ₹2 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं और Voiceover से उनकी औसत मासिक कमाई करीब ₹30 लाख पहुंच गई है। उनके क्लाइंट्स में Coca-Cola, PetSmart और University of Mississippi जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।
NASA की Salary से भी ज्यादा कमाने लगी Side Hustle
सबसे दिलचस्प मोड़ तब आया जब 2025 की गर्मियों में उनकी Voiceover कमाई कथित तौर पर NASA की छह-अंकीय सालाना सैलरी से भी ज्यादा हो गई। इसके बावजूद Andrews ने NASA की नौकरी छोड़ने के बजाय दोनों कामों को साथ जारी रखा। आमतौर पर वह हर सप्ताह सिर्फ 1 से 8 घंटे Voiceover रिकॉर्डिंग में देती हैं।
बेटी के भविष्य से लेकर Travel तक, बदली जिंदगी
इस अतिरिक्त कमाई ने Andrews को आर्थिक रूप से ज्यादा स्वतंत्र बनाया। उन्होंने इससे यात्राओं का खर्च उठाया, एक इस्तेमाल की हुई Toyota RAV4 खरीदी और अपनी बेटी के कॉलेज के लिए बचत शुरू की। उनके मुताबिक, दूसरी आय ने बढ़ती जीवन-यापन लागत के बीच उन्हें काफी आर्थिक राहत और मानसिक सुकून दिया है।
₹19 हजार की शुरुआत ने बदल दी पूरी कहानी
जिस काम की शुरुआत बेटी के साथ कुछ अतिरिक्त गतिविधियों के लिए सिर्फ थोड़ी-सी कमाई करने के इरादे से हुई थी, वही आगे चलकर लाखों रुपये महीने की कमाई का जरिया बन गया। Andrews के मुताबिक, इस Side Hustle की सफलता ने उनकी जिंदगी में ऐसा आर्थिक आत्मविश्वास दिया है कि वह खुद को अपने वयस्क जीवन के सबसे ज्यादा तनावमुक्त दौर में महसूस करती हैं।