Doraemon Shut Down: कई दशकों तक इंडोनेशिया के बच्चों के फेवरेट कार्टून रहे डोरेमॉन और नाबिता अब टीवी पर नजर नहीं आएंगे। स्थानीय खबरों के अनुसार इंडोनेशिया के टेलीविजन चैनल राजवाली चित्रा टेलीविजन इंडोनेशिया (RCTI) पर अब पॉपुलर जापानी कार्टून डोरेमॉन नहीं दिखाया जाएगा। इस देश में कई पीढ़ियों के लिए रविवार की सुबह टीवी पर डोरेमॉन देखने से शुरू होती थी। बता दें ये कार्टून शो 35 सालों तक इंडोनेशिया की टीवी शो का हिस्सा रहा है।
इंडोनेशियाई टीवी पर पहली बार डोरेमॉन 1990 के दशक में आया था। कई घरों के लिए, रविवार को सुबह 8 बजे का मतलब नोबिता के कारनामे और डोरेमॉन के भविष्य के गैजेट्स थे। अक्सर दोस्ती, जिम्मेदारी और लगन के बारे में सबक सिखाने वाला डोरेमॉन जल्दी ही एक कल्चरल आइकन बन गया। लेकिन, ये नीली रोबोटिक बिल्ली 2025 के अंत से आरसीटीआई के प्रोग्रामिंग शेड्यूल से गायब है। इस अचानक बादलाव से शो के फैंस काफी नाराज हैं और भविष्य के बारे में जवाब मांग रहे हैं।
खत्म हो गया डोरेमॉन का प्रसारण
आरसीटीआई ने डोरेमॉन को अपने लाइनअप से हटाने के फैसले के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। कैटाटन फिल्म नाम के वेरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट ने चैनल के ब्रॉडकास्ट शेड्यूल से फैक्ट्स शेयर किया है, जिसके बाद से डोरेमॉन बंद होने की अटकल और बढ़ गई है। पोस्ट में आगे कहा गया, "आरसीटीआई+ वेबसाइट पर प्रोग्राम डेटा के आधार पर, डोरेमॉन 29 दिसंबर, 2025 से 4 जनवरी, 2026 तक आरसीटीआई के शेड्यूल से गायब हो गया है," यह भी बताया गया कि स्टेशन ने हाल के महीनों में डोरेमॉन फिल्में भी नहीं चलाई हैं।
सोशल मीडिया पर शुरू हुई बहस
शो बंद होने से कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक बड़ी बहस शुरू हो गई है। X पर, इंडोनेशियापॉप बेस अकाउंट ने घोषणा की कि डोरेमोन ने लगभग चार दशकों के बाद RCTI पर अपना प्रसारण आधिकारिक तौर पर खत्म कर दिया है।
1979 में पहली बार आया था डोरेमॉन
डोरेमॉन, पहली बार 1979 में जापान में टीवी असाही पर प्रसारित हुआ था, को इन सालों में कई बार अडैप्ट किया गया है। फ्रेंचाइजी के साइंस फिक्शन, कॉमेडी और इमोशनल कहानी कहने के मिश्रण ने इसे पीढ़ियों से जुड़ने में मदद की है, जो इंडोनेशिया में सिर्फ बच्चों के एनिमेशन से कहीं ज्यादा होने की पुष्टि करता है।