उत्तर प्रदेश अब देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां आयुष्मान भारत योजना के तहत OPD (आउट पेशेंट डिपार्टमेंट) में भी इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड स्वीकार किया जाएगा। पहले यह सुविधा केवल भर्ती मरीजों के लिए थी, मगर अब OPD में इलाज के खर्च पर भी डिस्काउंट मिलेगा। यह सुविधा राज्य की स्टेट एजेंसी फॉर कांप्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटिग्रेटेड सर्विस द्वारा विकसित मॉडल के जरिए शुरू की गई है और पहले चरण में करीब 180 निजी अस्पताल इस योजना में शामिल किए गए हैं।
