एक रील से 76 लाख की कमाई! ओरी ने खोला अपनी धुंआधार कमाई का राज, शादी में आने का लेते हैं इतना पैसा

ओरी ने बताया कि सोशल मीडिया से उन्हें कई बार बड़ी कमाई होती है। उन्होंने खुलासा किया कि हाल ही में उन्हें सिर्फ एक ब्रांड डील के तहत बनाई गई एक रील के लिए 76 लाख रुपये मिले थे। ओरी के इस खुलासे ने पॉडकास्ट होस्ट को भी हैरान हो गई

अपडेटेड Jun 16, 2026 पर 8:41 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ओरी ने बताया कि सोशल मीडिया से उन्हें कई बार बड़ी कमाई होती है

सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी अक्सर फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारों के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। वहीं इन दिनों ओरी का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने अपनी कमाई और काम करने के तरीके को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ब्रांड प्रमोशन आज उनकी इनकम का एक बड़े सोर्स बन चुके हैं। बातचीत के दौरान ओरी ने ये भी खुलासा किया कि उन्हें एक ही रील के लिए बड़ी रकम का भुगतान मिला था। आइए जानते हैं सोशल मीडिया से कैसे होती है ओरी की कमाई

अपनी कमाई पर किया खुलासा

हाल ही में काव्या कर्नाटैक (Kavya Karnatac) के पॉडकास्ट Learn by KK Create में अपनी कमाई और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। ओरी ने बातचीत के दौरान बताया कि उनकी कमाई सिर्फ सोशल मीडिया पोस्ट और ब्रांड कोलैबोरेशन तक सीमित नहीं है। उन्होंने बताया कि, वह कई प्राइवेट इवेंट्स और सोशल गैदरिंग्स में भी शामिल होते हैं, जहां उनकी मौजूदगी के लिए उन्हें भुगतान किया जाता है। उन्होंने कहा कि उनकी पर्सनैलिटी और पब्लिक इमेज उनके पैसे कमाने के तरीके में सेंट्रल हैं।


 

एक रील के लिए इतने रुपए

ओरी ने बताया कि सोशल मीडिया से उन्हें कई बार बड़ी कमाई होती है। उन्होंने खुलासा किया कि हाल ही में उन्हें सिर्फ एक ब्रांड डील के तहत बनाई गई एक रील के लिए 76 लाख रुपये मिले थे। ओरी के इस खुलासे ने पॉडकास्ट होस्ट को भी हैरान हो गई। ओरी ने बताया कि यह रकम उन्हें हाल ही में किए गए एक ब्रांड कोलेबोरेशन के तहत मिली थी और यह उनकी एक सोशल मीडिया रील से हुई कमाई का हिस्सा थी।

इवेंट्स से होती है ज्यादा कमाई

ओरी ने बताया कि उनकी सबसे ज्यादा कमाई इवेंट्स में शामिल होने और पेड फ्रेंडशिप्स से होती है। ओरी ने कहा, "15 से 25 लाख रुपये में लोग मुझे अपने खास मौकों का हिस्सा बना सकते हैं। मैं उनके साथ लंच या डिनर पर जा सकता हूं, शादी या जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल हो सकता हूं। वहां मैं मेहमानों से ऐसे मिलूंगा और बातें करूंगा जैसे हम लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हों। मैं लोगों और उनके परिवार के साथ समय बिताऊंगा, तस्वीरें खिंचवाऊंगा और पूरे कार्यक्रम का हिस्सा बनूंगा। मेरे मुताबिक, यह एक ऐसा एक्सपीरिएंस है, जिसके लिए लोग भुगतान करते हैं।"

हिंदुस्तान में सिर्फ दो लोगों के पोज फेमस

उन्होंने अपने फेम के बारे में भी बात की और कहा कि कुछ ही पब्लिक हस्तियों को ऐसी पहचान मिलती है। उन्होंने कहा, "हिंदुस्तान में सिर्फ दो लोगों के पोज फेमस हैं, शाहरुख खान और ओरी। इसलिए मुझे सच में बहुत अच्छा लगा कि मैं उस मुकाम तक पहुंच गया हूं।" जब उनसे फाइनेंस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनके माता-पिता उनके पैसे मैनेज करते हैं। “मेरी मां और मेरे पापा।” क्या ये जारी रहेगा, इस पर उन्होंने कहा, “मैं इससे कभी बाहर नहीं निकलूंगा।”

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।