Video: पाकिस्तान में ‘टैलेंट’ दिखाने निकले थे! ड्राइवरलेस कार का टेस्ट हुआ फेल, सीधे पुलिस की गाड़ी से जा भिड़ी

पाकिस्तान में ड्राइवरलेस कार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस्लामाबाद में कार को बिना ड्राइवर के चलाकर दिखाया जा रहा था, लेकिन अचानक उसका कंट्रोल बिगड़ गया और वह पुलिस की खड़ी वैन से टकरा गई। घटना के बाद वीडियो पर लोगों ने मजेदार कमेंट किए और यह मामला चर्चा में आ गया

अपडेटेड Sep 01, 2026 पर 1:18 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
यह मामला इस्लामाबाद के डी-चौक इलाके का बताया जा रहा है।

पाकिस्तान में ड्राइवरलेस कार के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। इस कार को बिना ड्राइवर के सड़क पर चलाकर दिखाया जा रहा था और शुरुआत में सब कुछ सामान्य नजर आ रहा था। लेकिन कुछ ही देर बाद कार अचानक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खड़ी पुलिस की गाड़ी से जा टकराई। इस पूरे वाकये को कैमरे में रिकॉर्ड किया गया था, जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो गया। घटना के बाद लोग जहां इस तकनीक पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं कई यूजर्स मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।

बिना ड्राइवर के चल रही थी कार

यह मामला इस्लामाबाद के डी-चौक इलाके का बताया जा रहा है। पाकिस्तानी पत्रकार मुहम्मद आलिजाह कार का वीडियो बना रहे थे। कार को दूर बैठे व्यक्ति द्वारा इंटरनेट के जरिए कंट्रोल किया जा रहा था। शुरुआत में कार सही तरीके से चल रही थी। लेकिन कुछ देर बाद इंटरनेट कनेक्शन में परेशानी आ गई और कार का कंट्रोल बिगड़ गया।


इंटरनेट बंद होते ही हुआ हादसा

पत्रकार के मुताबिक, इंटरनेट कनेक्शन टूटने के बाद कार अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई। इसके बाद वह सीधे सड़क किनारे खड़ी पुलिस वैन से जा टकराई। जिस वीडियो में पाकिस्तान की तकनीकी क्षमता दिखाई जानी थी, वही हादसे की वजह से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे

वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, “भाई, आपने टैलेंट की बात गलत समय पर कर दी।” एक अन्य ने मजाक करते हुए कहा कि कार ने बाकी सब चीजों को छोड़कर सीधे पुलिस की गाड़ी को चुन लिया।

पत्रकार ने दी सुरक्षा की चेतावनी

आलिजाह ने कहा कि यह घटना किसी व्यस्त सड़क पर होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। उनके मुताबिक, नई तकनीक पर काम करना अच्छी बात है, लेकिन लोगों की सुरक्षा सबसे पहले होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयोग किए जाने चाहिए, लेकिन सड़क पर उतारने से पहले उनकी सुरक्षा को अच्छी तरह जांचना जरूरी है।

ये खाना है या चूहे की दावत? सूरत रेलवे स्टेशन के फूड स्टॉल का VIDEO देख भड़के लोग

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।