Pakistani Hindu Couple Died in India: भारत में नई जिंदगी शुरू करने के लिए उत्सुक पाकिस्तान के एक नाबालिग कपल को भारतीय वीजा हासिल करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके बाद वे पैदल ही थार रेगिस्तान से होकर जाने वाली सीमा पार करने के लिए निकल पड़े। लेकिन अफसोस की बात यह रही कि तेज गर्मी और प्यास के कारण रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान से अवैध रूप से सीमा पार करने के बाद पाकिस्तानी कपल रेगिस्तान में भटक गया। इस कारण प्यास और डिहाइड्रेशन के चलते उनकी मौत हो गई।
