VIDEO: मछली पकड़ने गया था और चेहरे पर इतनी बुरी तरह चिपक गया ऑक्टोपस! छूटने के लिए बांस से करनी पड़ी पिटाई

मछली पकड़ते समय जेसर सर्वेंटेस के साथ अचानक हैरान करने वाली घटना हुई। वह एक छोटी लकड़ी की नाव में सवार होकर मछली पकड़ रहे थे, तभी उनके हाथ एक ऑक्टोपस लग गया। ऑक्टोपस को नाव में लाने की कोशिश करते ही उसने पलटकर मछुआरे के चेहरे को पकड़ लिया

अपडेटेड Aug 19, 2026 पर 8:18 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मछली पकड़ते समय जेसर सर्वेंटेस के साथ अचानक हैरान करने वाली घटना हुई

फिलीपींस में मछली पकड़ने के दौरान एक मछुआरे के साथ एक खतरनाक हादसा हो गआ। समुद्र में मछली पकड़ते समय अचानक एक ऑक्टोपस मछुआरे के चेहरे से चिपक गया। मछुआरे ने उसे हटाने की कोशिश की, लेकिन ऑक्टोपस ने अपने कई टेंटेकल्स उसके सिर और चेहरे के आसपास लपेट लिए। कुछ देर तक मछुआरा उसे छुड़ाने की कोशिश करता रहा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं लोग इसे देखकर हैरान रह गए। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

काफी मशक्कत के बाद जेसर सर्वेंटेस ने ऑक्टोपस को अपने चेहरे से अलग कर लिया और उसे वापस समुद्र में छोड़ दिया। इस दौरान हुए संघर्ष के बाद वह कुछ देर तक गहरी सांस लेते हुए दिखाई दिया।

क्या है पूरा मामला


मछली पकड़ते समय जेसर सर्वेंटेस के साथ अचानक हैरान करने वाली घटना हुई। वह एक छोटी लकड़ी की नाव में सवार होकर मछली पकड़ रहे थे, तभी उनके हाथ एक ऑक्टोपस लग गया। ऑक्टोपस को नाव में लाने की कोशिश करते ही उसने पलटकर मछुआरे के चेहरे को पकड़ लिया। इसके बाद ऑक्टोपस ने जेसर सर्वेंटेस के सिर को अपने कई टेंटेकल्स से जकड़ लिया और उसके चूसने वाले उसके चेहरे पर चिपक गए। कुछ ही देर में उसके मुंह का हिस्सा भी ढक गया, जिससे सांस लेने और खुद को छुड़ाने में उसे परेशानी होने लगी।

 

सर्वेंटेस ने ऑक्टोपस को हटाने के लिए पूरी ताकत लगाई, लेकिन उसकी पकड़ आसानी से नहीं छूटी। आखिरकार उसने पास पड़ा बांस का एक टुकड़ा उठाया और उससे ऑक्टोपस को हटाने की कोशिश की। काफी कोशिश के बाद उसने खुद को ऑक्टोपस की पकड़ से छुड़ाया।

लोगों ने उठाए सवाल

इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने हैरानी के साथ-साथ कई तरह के कमेंट किए। कुछ लोगों ने मछुआरे से ज्यादा उस शख्स पर सवाल उठाए, जो पूरी घटना का वीडियो बना रहा था। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा कि, "वीडियो रिकॉर्ड करने वाला अपने दोस्त की मदद करने के बजाय फुटेज बनाने में लगा रहा।" वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि, "जंगली जानवरों को उनके हाल पर छोड़ देना चाहिए। कुछ लोगों ने घटना को बेहद डरावना बताया और कहा कि ऐसी स्थिति में वे खुद घबरा जाते। एक अन्य व्यक्ति ने यह भी सवाल उठाया कि, "जब मछुआरा ऑक्टोपस से जूझ रहा था, तब कैमरा पकड़े शख्स ने उसकी मदद क्यों नहीं की।"

वीडियो देखने के बाद एक व्यक्ति ने कहा कि अगर वह ऐसी स्थिति में होता तो डर के मारे अपना सिर ही काट लेता। एक यूजर ने लिखा कि, "जो दोस्त ऐसी हालत में मदद करने के बजाय वीडियो बनाए, उसे दोस्त नहीं कहना चाहिए। वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने मजाक करते हुए कहा कि शायद इसी वजह से महिलाएं पुरुषों से ज्यादा लंबी उम्र जीती हैं।"

ऑक्टोपस के बारे में

ऑक्टोपस की बाहों पर छोटे-छोटे सकर्स होते हैं, जिनकी मदद से वह चीजों और सतहों को मजबूती से पकड़ सकता है। ये सकर्स काफी संवेदनशील होते हैं और ऑक्टोपस को आसपास की चीजों का पता लगाने में भी मदद करते हैं। उसका शरीर लचीला होता है, इसलिए वह अपनी बाहों को अलग-अलग दिशाओं में आसानी से घुमा सकता है। उसका नर्वस सिस्टम भी टेंटेकल्स को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है। फिलीपींस के समुद्री इलाकों और कोरल रीफ में ऑक्टोपस की कई प्रजातियां मिलती हैं, जिनमें कोकोनट ऑक्टोपस, मिमिक ऑक्टोपस और जहरीला ब्लू-रिंग्ड ऑक्टोपस शामिल हैं।

(डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर यूज़र द्वारा शेयर किए गए कंटेंट पर आधारित है। मनीकंट्रोल इन दावों की न तो स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है और न ही इनका समर्थन करता है।)

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।