सोशल मीडिया पर PM मोदी का जलवा, जानें किस वीडियो को मिले सबसे ज्यादा व्यूज

PM Modi Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों नरेंद्र मोदी का “मेलोडी चॉकलेट” वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर शेयर होते ही इस क्लिप ने लाखों व्यूज बटोर लिए और इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है। लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं और रील्स भी बना रहे हैं

अपडेटेड May 21, 2026 पर 4:14 PM
दोनों ही वीडियो को पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था

सोशल मीडिया पर हर दिन हजारों वीडियो अपलोड होते हैं, लेकिन कुछ ही वीडियो ऐसे होते हैं जो पलभर में लोगों के बीच छा जाते हैं और ट्रेंड बन जाते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो चर्चा का केंद्र बना हुआ है, जिसमें नरेंद्र मोदी का “मेलोडी चॉकलेट” वाला क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर शेयर होते ही इस वीडियो ने जबरदस्त हलचल मचा दी है और लोग इसे लगातार शेयर करने के साथ-साथ इस पर रील्स भी बना रहे हैं। ये वीडियो इतनी तेजी से वायरल हुआ कि कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज जुटा लिए।

सोशल मीडिया यूजर्स इस क्लिप को अलग-अलग अंदाज में शेयर कर रहे हैं, जिससे इसकी लोकप्रियता और बढ़ती जा रही है। यही वजह है कि ये वीडियो अब इंटरनेट पर सबसे ज्यादा चर्चा में बने हुए ट्रेंड्स में शामिल हो गया है।

पीएम मोदी के हर वीडियो पर क्यों होती है इतनी चर्चा?


प्रधानमंत्री मोदी जब भी किसी हल्के-फुल्के या अलग अंदाज में नजर आते हैं, तो वो पल तुरंत वायरल हो जाता है। इससे पहले पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान उनका सड़क किनारे “झालमुड़ी” खाने वाला वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। उस समय भी सोशल मीडिया पर सिर्फ उसी की चर्चा होने लगी थी।

मेलोडी बनाम झालमुड़ी, कौन रहा आगे?

दोनों ही वीडियो को पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था और दोनों ने रिकॉर्ड तोड़ व्यूज हासिल किए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, “मेलोडी चॉकलेट” वीडियो ने 24 घंटे में करीब 184 मिलियन व्यूज हासिल किए, जबकि झालमुड़ी वीडियो ने 161 मिलियन व्यूज जुटाए।

लाइक्स और कमेंट्स में भी दिखा जबरदस्त मुकाबला

लाइक्स के मामले में भी मेलोडी वीडियो आगे रहा, जिसे करीब 9.7 मिलियन लोगों ने पसंद किया, जबकि झालमुड़ी वीडियो को 9.2 मिलियन लाइक्स मिले। दोनों वीडियो पर लाखों कमेंट्स आए, जिससे साफ है कि पीएम मोदी का हर नया अंदाज सोशल मीडिया पर धमाल मचा देता है।

Rare Blue Moon: खास होगी 31 मई की रात, जब दुर्लभ ब्लू मून के साथ माइक्रो मून से रोशन होगी पूर्णिमा की रात

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।