Get App

Deepika Padukone: स्पिरिट में नहीं दिखेगी प्रभास-दीपिका की जोड़ी! संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म से आखिर क्यों अलग हुई दीपिका?

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण और प्रभास के साथ संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट मूवी में साथ आने वाले थे। वैसे इस मूवी में दीपिका पादुकोण को लेकर एक बड़ा अपडेट ये आया है कि कथित तौर पर दीपिका इस मूवी से बाहर हो गई है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड May 22, 2025 पर 3:11 PM
Deepika Padukone: स्पिरिट में नहीं दिखेगी प्रभास-दीपिका की जोड़ी! संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म से आखिर क्यों अलग हुई दीपिका?
दीपिका कथित तौर पर संदीप रेड्डी वांगा की मूवी से बाहर हो गई है

Spirit Movie Update: दीपिका पादुकोण और प्रभास के साथ संदीप रेड्डी वांगा स्पिरिट मूवी बनाने वाले थे। हालांकि इस मूवी में दीपिका पादुकोण को लेकर एक बड़ा अपडेट निकलकर आया है। दीपिका पादुकोण कथित तौर पर संदीप रेड्डी वांगा की मूवी से बाहर हो गई है। दीपिका के मूवी से हटने के पीछे की असली वजह का अभी पता नहीं चल पाया है लेकिन कई तेलुगु न्यूज वेबसाइटों ने ये दावा किया कि मूवी की फीस और उनके डिमांडों को लेकर दोनों के बीच सहमति नहीं बन पाई है।

दीपिका पादुकोण के इस मूवी से अलग होने की खबर के बाद से सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई तरह की बातें चल रही हैं। दीपिका के प्रशंसक उनके बचाव में आ गए हैं, और उनका पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो गया है। उस वीडियो में, दीपिका ये बात करती हुई नजर आ रही है कि, इंडस्ट्री में मेल और फीमेल एक्टर्स के वेतन में बड़ा अंतर होता है।

'मुझे पता है कि मैं कितनी वैल्युएबल हूं'- दीपिका

दीपिका ने वीडियो में कहा, मैंने अपने काम के बदले उचित मेहनताने की डिमांड करके अपने और मेल एक्टर्स के बीच के वेतन अंतर को पाटने का काम किया है। उन्होंने आगे कहा, हाल ही में एक निर्देशक ने मुझे एक फिल्म ऑफर की. फिल्म की स्क्रिप्ट मुझे पसंद आई। फिर बात पैसों की आई। मैंने कहा, 'ठीक है, मैं इतना चार्ज करूंगी।' फिर उन्होंने कहा, 'आप जानती हैं, हम इतना अफोर्ड नहीं कर पाएंगे क्योंकि हमें मेल एक्टर्स को भी लेना है।' उनकी इस बात पर मैंने कहा ठीक है, फिर अलविदा। क्योंकि मैं अपना ट्रैक रिकॉर्ड जानती हूं। मुझे पता है कि मैं कितनी वैल्युएबल हूं। मुझे पता है कि उनकी फिल्में मेरी फिल्मों की तरह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही हैं।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें