
भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के पुत्र प्रतीक यादव का 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन के बाद अब उनकी आखिरी फैमिली ट्रिप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर लोग भावुक हो रहे हैं।
इन तस्वीरों में प्रतीक यादव अपनी पत्नी अपर्णा यादव और दोनों बेटियों के साथ आइसलैंड की यात्रा पर नजर आ रहे हैं। ये ट्रिप अपर्णा यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। तस्वीरों में पूरा परिवार एक साथ खुशहाल और रिलैक्स मूड में दिखाई देता है, जो अब यादों के रूप में रह गया है।
एक अन्य तस्वीर में प्रतीक यादव अपनी पत्नी और बेटियों के साथ स्विमिंग पूल में समय बिताते नजर आ रहे हैं। इन पलों में उनकी मुस्कान और पारिवारिक जुड़ाव साफ झलकता है, जो उनके निजी जीवन का एक खुशहाल पहलू दिखाता है।
ये ट्रिप उस समय सामने आई थी जब प्रतीक यादव और अपर्णा यादव के बीच रिश्तों को लेकर तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर चर्चा में थीं। उस दौरान प्रतीक यादव ने कुछ गंभीर आरोप भी लगाए थे, जिससे मामला और ज्यादा सुर्खियों में आ गया था। हालांकि अपर्णा यादव की ओर से इस पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई थी।
इस विवाद के कुछ समय बाद यह फैमिली ट्रिप सामने आई थी, जिसने ये संकेत दिया कि शायद रिश्तों में सुधार हुआ है। लेकिन अब उनके निधन के बाद ये तस्वीरें एक बार फिर भावनात्मक यादों और सवालों के साथ सामने आ रही हैं।