Get App

Snake: 40 साल तक जी सकता है पाइथन, जानिए सांपों की इस खास प्रजाति के कुछ रहस्य

सांप की प्रजातियां अलग- अलग उम्र तक जीवित रहती हैं। ये ज्यादातर उनके प्रकार, रहन-सहन, खाना और पर्यावरणीय दबावों पर निर्भर करता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार पाइथन लगभग 40 साल तक जीवित रह सकते हैं, जो इसे सबसे लंबा जीवित रहने वाली सांप की प्रजातियों में से एक बनाता है।

Translated By: Shradha Tulsyanअपडेटेड Aug 01, 2025 पर 3:52 PM
Snake: 40 साल तक जी सकता है पाइथन, जानिए सांपों की इस खास प्रजाति के कुछ रहस्य
आपने कभी एक ऐसे सांप के बारे में सुना है जो 40 साल तक जिंदा रह सकता है। इस सांप की प्रजाती को सबसे खतरनाक माना जाता है साथ ही इसका जिंदा रहना इसके रहन-सहन पर निर्भर करता है। ये सांप जो दुनिया का सबसे लंबा है।

दुनिया में सांपों की जीवन कहानी काफी रोचक और विविध है। कैसे कुछ सांप प्राकृतिक रूप से लंबी उम्र के होते हैं, जबकि अन्य को जंगली मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। यह जानना उनके संरक्षण के लिए बेहद अहम है। जो सांप सबसे लंबी उम्र प्राप्त करने वाला सांप होता है वो पाइथन परिवार का सांप है। कैद में रहने वाली प्रमुख प्रजातियां जैसे बाल पायथन सामान्यत: 20‑30 सालों तक ही जीवित रहती हैं, लेकिन विशेष देखभाल, सही तापमान और पोषण देने पर 40 सालों तक जीना असामान्य नहीं है। अधिकतम रिकॉर्ड में एक बाल पायथन ने 50‑60 सालों की आयु भी पूरी की है, जो दुनिया के सबसे लंबे जीवित सांपों में गिना जाता है।

वहीं दूसरी ओर रिटिक्युलेटेड पाइथन जो अपनी विशालता और ताकत के लिए जाना जाता है, लेकिन जंगली जीवन में इसकी औसत उम्र लगभग 15‑22 वर्ष तक सीमित होती है। वही कैद में बेहतर देखभाल मिलने पर ये सांप भी लगभग 30 सालों तक जीवित रह सकते हैं। इसी तरह बोआ कंस्ट्रिक्टर भी कैद में 40 साल तक जीवित रहने वाले अन्य दीर्घायु सांपों में शामिल है।

जंगली जीवन में सांपों की आयु आम तौर पर कम होती है, क्योंकि उन्हें शिकारी पशु, रोग, असंतुलित आहार, जलवायु परिवर्तन और मानव हस्तक्षेप के दबाव झेलने पड़ते हैं। हालांकि अगर इन्हें कैद में पोषण और सुरक्षित वातावरण मिलता है तो इनके जीवन अवधि में काफी सुधार दिखता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें