लास्ट मिनट मेहंदी डिजाइन: करवा चौथ हो या शादी, ये 8 आसान और ट्रेंडी डिजाइन झटपट बनने वाली है!

लास्ट मिनट मेहंदी डिजाइन: करवा चौथ पर अगर मेहंदी लगाने का समय कम है, तो यहां दी गयी आसान पीकॉक मेहंदी डिजाइन चुन सकती हैं। ये डिजाइन कम समय में आसानी से लगाए जा सकते हैं और हाथों को खूबसूरत लुक देते हैं।

अपडेटेड Oct 28, 2026 पर 11:51
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
लास्ट मिनट मेहंदी डिजाइन: करवा चौथ पर हाथों में मेहंदी लगाने का अलग ही उत्साह रहता है। लेकिन त्योहार की तैयारियों और घर के कामों के बीच कई बार मेहंदी लगाने के लिए ज्यादा समय नहीं मिल पाता। ऐसे में आप कुछ आसान और खूबसूरत डिजाइन चुन सकती हैं, जिन्हें कम समय में लगाकर हाथों को सुंदर लुक दिया जा सकता है। अगर आप भी आखिरी समय में मेहंदी लगाने की सोच रही हैं, तो ये 8 डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।
लास्ट मिनट मेहंदी डिजाइन: करवा चौथ पर हाथों में मेहंदी लगाने का अलग ही उत्साह रहता है। लेकिन त्योहार की तैयारियों और घर के कामों के बीच कई बार मेहंदी लगाने के लिए ज्यादा समय नहीं मिल पाता। ऐसे में आप कुछ आसान और खूबसूरत डिजाइन चुन सकती हैं, जिन्हें कम समय में लगाकर हाथों को सुंदर लुक दिया जा सकता है। अगर आप भी आखिरी समय में मेहंदी लगाने की सोच रही हैं, तो ये 8 डिजाइन ट्राई कर सकती हैं।

1. अरेबिक पीकॉक मेहंदी डिजाइन
इसमें मोर डिजाइन के साथ लंबी बेल, पत्तियां और बड़े फूल बनाए जाते हैं। इसका पैटर्न तिरछा होता है, इसलिए यह कम भरा हुआ होने के बावजूद अट्रैक्टिव लगता है।

2. बैक हैंड पीकॉक मेहंदी डिजाइन
हाथ के पीछे मोर डिजाइन बनाकर उसके आसपास छोटे फूल और बेल बनाई जाती हैं। यह डिजाइन करवा चौथ पर हाथों को खूबसूरत लुक देने के लिए अच्छा है।

3. मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन
इसमें हथेली के बीच में गोल फूल या गोलाकार पैटर्न बनाया जाता है। इसके आसपास छोटी-छोटी मोटिफ्स बनाकर इसे सुंदर लुक दिया जा सकता है।

4. जालीदार मेहंदी डिजाइन
जाली वाला पैटर्न हाथों पर लगाने में आसान होता है। इसे उंगलियों या हथेली के किसी हिस्से पर बनवा सकती हैं। चाहें तो इसके साथ छोटे फूल भी जोड़ सकती हैं।

5. फिंगर पैटर्न मेहंदी डिजाइन
आपके पास बहुत कम समय है, तो सिर्फ उंगलियों पर मेहंदी लगाना अच्छा ऑप्शन है। इसमें बारीक लाइनें, छोटे फूल और पत्तियों के पैटर्न बनाए जा सकते हैं।

6. रॉयल पीकॉक मेहंदी डिजाइन
इस डिजाइन में मोर की बड़ी और बारीक आकृति के साथ जाली, फूल और पत्तियों के पैटर्न बनाए जाते हैं। यह हाथों को पारंपरिक और भरा-भरा लुक देता है।

7. मिनिमल फ्लोरल मेहंदी डिजाइन
यदि आपको ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं है, तो छोटे फूलों और पत्तियों वाला डिजाइन चुन सकती हैं। इसे हथेली के एक हिस्से या हाथ के पीछे आसानी से बनाया जा सकता है।

8. इंडो-अरेबिक मेहंदी डिजाइन
इस डिजाइन में भारतीय और अरेबिक मेहंदी का मेल होता है। इसमें फूल, पत्तियां और बेल बनाई जाती हैं। यह डिजाइन देखने में सुंदर लगता है और कम समय में आसानी से लगाया जा सकता है।