राजस्थान के पुष्कर में इस समय विश्व प्रसिद्ध पशु मेला का आयोजन किया गया है। इस पशु मेले का आयोजन राजस्थान पर्यटन विभाग की ओर से किया गया है। ये मेला 30 अक्टूबर से शुरू होकर 5 नवंबर तक चलेगा। पुष्कर मेले में देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। यहां अलग-अलग नस्लों के ऊंट, घोड़े, भैंसे और गाय जैसे खास पशु दिखाए जाते हैं, जिन्हें देखने दूर-दूर से लोग आते हैं। हर साल इस मेले में कई जानवर आते हैं, लेकिन इस बार हरियाणा के एक भैंसा का काफी चर्चा हो रही है। इस भैंसा का नाम 'अनमोल' है।
