
ब्रेसलेट स्टाइल मेहंदी डिजाइन
अगर आपको हाथों पर ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं है, तो ब्रेसलेट स्टाइल डिजाइन चुन सकती हैं। इसमें कलाई और हाथ पर पैटर्न इस तरह बनाया जाता है कि वह खूबसूरत ब्रेसलेट जैसा दिखाई देता है। कॉलेज गर्ल्स और ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए यह डिजाइन खासतौर पर अच्छी रहेगी।
अरेबिक स्टाइल मेहंदी
अरेबिक मेहंदी डिजाइन में तिरछी लाइनें, फूल, पत्तियां और जालीदार पैटर्न शामिल होते हैं। ये स्टाइल हाथ में भराव और स्टाइलिश लुक दोनों देती है, और हरतालिका तीज के त्योहार पर इसे बनवाना बेहद सुंदर दिखता है।
अरेबिक मेहंदी डिजाइन
अरेबिक मेहंदी अपनी बोल्ड आउटलाइन, बड़े फूलों और खाली जगह के खूबसूरत इस्तेमाल के लिए जानी जाती है। यह डिजाइन कम समय में तैयार हो जाती है और हाथों को स्टाइलिश लुक देती है। रक्षाबंधन पर इसे ट्रेडिशनल सूट, साड़ी या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट के साथ आसानी से कैरी किया जा सकता है।
मिनिमल मेहंदी डिजाइन
जो लड़कियां ज्यादा भराव वाली मेहंदी से बचती हैं, उनके लिए मिनिमल डिजाइन बेहतरीन विकल्प है। इसमें छोटे फूल, पत्तियां, डॉट्स और पतली बेल जैसे पैटर्न बनाए जाते हैं। कम समय में तैयार होने वाली यह डिजाइन हाथों को मॉडर्न और सटल लुक देती है।
मेहंदी का रंग गहरा करने के आसान तरीके
मेहंदी की खूबसूरती सिर्फ डिजाइन में नहीं, बल्कि उसके रंग में भी होती है। अगर आप गहरा रंग चाहती हैं तो मेहंदी को अच्छी तरह सूखने दें और कोशिश करें कि इसे कई घंटों तक हाथों पर लगा रहने दें। सूखने के बाद हल्के हाथों से नींबू-चीनी का मिश्रण लगाया जा सकता है।