Get App

Raksha Bandhan Gifts: भाई-बहन को दें ऐसा तोहफा, देखते ही चेहरे पर आ जाएगी बड़ी सी मुस्कान

रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार और रिश्ते को सेलिब्रेट करने का खास त्योहार है। राखी के साथ अगर कोई प्यारा सा गिफ्ट मिल जाए, तो खुशी और बढ़ जाती है। इस बार भाई या बहन को कुछ अलग और यादगार देने की सोच रहे हैं, तो पर्सनलाइज्ड, टेक, फैशन और इमोशनल गिफ्ट आइडियाज आपके काम आ सकते हैं

Edited By: Anchal Jha
अपडेटेड Aug 10, 2026 पर 16:19
Raksha Bandhan Gifts: भाई-बहन को दें ऐसा तोहफा, देखते ही चेहरे पर आ जाएगी बड़ी सी मुस्कान

भाई के लिए Personalised Wallet
भाई को ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं जो रोजाना इस्तेमाल में आए और उसमें आपका प्यार भी जुड़ा हो? उसके नाम, शुरुआती अक्षरों या किसी खास मैसेज वाला पर्सनलाइज्ड वॉलेट अच्छा विकल्प हो सकता है। यह साधारण गिफ्ट को भी खास बना देता है।

Tech Lover भाई के लिए Smartwatch
अगर आपका भाई गैजेट्स का शौकीन है, तो स्मार्टवॉच या फिटनेस गैजेट उसके लिए शानदार सरप्राइज हो सकता है। हेल्थ ट्रैकिंग से लेकर रोजमर्रा के कई कामों तक, ऐसे गैजेट उपयोगी भी हैं और मॉडर्न भी।

Grooming Kit से दें Stylish Gift
जो भाई अपनी ग्रूमिंग और पर्सनल केयर का ध्यान रखते हैं, उनके लिए Grooming Kit एक अच्छा विकल्प है। इसमें स्किनकेयर प्रोडक्ट्स, फ्रेगरेंस और दूसरी जरूरी चीजें शामिल की जा सकती हैं।

Hobbies के हिसाब से चुनें Gift
हर भाई की अपनी पसंद होती है। किसी को किताबें पढ़ना पसंद है, किसी को गेमिंग तो किसी को आर्ट और क्रिएटिविटी। इसलिए उसकी पसंद से जुड़ी किताब, vसे संबंधित चीज गिफ्ट करना ज्यादा पर्सनल लगेगा।

बहन के लिए Jewellery या Watch
अगर बहन के लिए कुछ क्लासिक और स्टाइलिश लेना है, तो ज्वेलरी, घड़ी या फैशन एक्सेसरी अच्छा विकल्प हो सकती है। उसकी पसंद और स्टाइल को ध्यान में रखकर चुना गया गिफ्ट उसे ज्यादा पसंद आएगा।

Self-Care Hamper से करें Pamper
बहन को थोड़ा रिलैक्स और स्पेशल महसूस कराने के लिए Self-Care Hamper दिया जा सकता है। इसमें स्किनकेयर, फ्रेगरेंस और वेलनेस से जुड़ी चीजें शामिल करके इसे और खास बनाया जा सकता है।

Handbag या Fashion Gift
स्टाइलिश हैंडबैग, कपड़े या कोई फैशन एक्सेसरी भी बहन के लिए उपयोगी और आकर्षक तोहफा बन सकती है। बस गिफ्ट चुनते समय उसकी पसंद और रोजमर्रा की जरूरतों का ध्यान रखें।

छोटे लेकिन प्यारे Personalised Gifts
कस्टमाइज्ड मग, कुशन, की-चेन या कोई छोटा कीपसेक भी अच्छा विकल्प है। ऐसे गिफ्ट रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने के साथ रिश्ते की खास याद भी दिलाते रहते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें