Republic Day Parade 2026: इन सामानों के साथ पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री, पहले जान लें नियम

Republic Day Parade 2026 Guidelines: गणतंत्र दिवस पर देशभर के स्कूलों में कार्यक्रम और तिरंगा फहराया जाता है। इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में भव्य परेड आयोजित होती है। अगर आप परेड देखने जा रहे हैं, तो पहले इसकी गाइडलाइन पढ़ना बेहद जरूरी है। यहां हम आपको परेड और सुरक्षा नियमों की पूरी जानकारी दे रहे हैं

अपडेटेड Jan 17, 2026 पर 8:25 AM
Story continues below Advertisement
Republic Day Parade 2026 Guidelines: कर्तव्य पथ पर एंट्री पाने के लिए कुछ जरूरी चीजें आपके पास होना अनिवार्य है

हर साल 26 जनवरी का दिन देशवासियों के दिलों में देशभक्ति की नई ऊर्जा भर देता है। तिरंगे की शान, देशभक्ति के गीत और गर्व से भरा माहौल हर गली-मोहल्ले में दिखाई देता है। यह वही दिन है जब भारत ने अपने संविधान के साथ एक संप्रभु गणराज्य के रूप में नई पहचान पाई। इसी गौरवपूर्ण अवसर पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर निकलने वाली रिपब्लिक डे परेड 2026 देश की सैन्य ताकत, सांस्कृतिक विविधता और तकनीकी प्रगति को एक मंच पर प्रस्तुत करती है। देश-विदेश से आए मेहमानों की मौजूदगी में होने वाली यह परेड सिर्फ एक समारोह नहीं, बल्कि भारत की सामूहिक शक्ति और एकता का प्रतीक होती है।

इसे देखने के लिए हर साल हजारों लोग पहुंचते हैं, लेकिन इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनने के लिए कुछ जरूरी नियमों का पालन करना बेहद अहम है। क्योंकि यहां एक छोटी-सी चूक भी आपको परेड देखने से रोक सकती है।

रिपब्लिक डे परेड में सुरक्षा इतनी कड़ी क्यों होती है?


आप सोच रहे होंगे कि हर साल परेड में सुरक्षा व्यवस्था इतनी सख्त क्यों रहती है। दरअसल, इस भव्य आयोजन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शीर्ष नेता और कई विदेशी मेहमान शामिल होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह की चूक से बचने के लिए सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर रहती हैं।

परेड देखने जा रहे हैं तो ये चीजें जरूर रखें

कर्तव्य पथ पर एंट्री पाने के लिए कुछ जरूरी चीजें आपके पास होना अनिवार्य है-

  • वैध टिकट – बिना टिकट एंट्री संभव नहीं है
  • सरकारी फोटो आईडी – आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड आदि
  • मोबाइल फोन – सीमित इस्तेमाल के लिए

इन दस्तावेजों को पहले से तैयार रखें, ताकि सुरक्षा जांच में समय न लगे।

इन चीजों पर है पूरी तरह पाबंदी

सुरक्षा कारणों से कुछ सामान परेड में ले जाना सख्त मना है। अगर ये आपके पास मिला तो आपको गेट पर ही रोक दिया जाएगा-

  • चाकू, कैंची, ब्लेड, नेलकटर जैसी नुकीली चीजें
  • सिगरेट, गुटखा, तंबाकू या शराब
  • लाइटर, माचिस या ज्वलनशील वस्तुएं
  • बड़े बैग या बैकपैक
  • खाने-पीने का सामान
  • ड्रोन, प्रोफेशनल कैमरा या रिकॉर्डिंग डिवाइस

बेहतर यही है कि गैर-जरूरी सामान घर पर ही छोड़ें।

छोटे बैग में क्या ले जाना माना जाता है सुरक्षित?

अगर बहुत जरूरी हो और आप छोटा बैग ले जा रही हैं, तो उसमें ये चीजें रख सकती हैं-

  • टिकट और फोटो आईडी
  • मोबाइल फोन
  • जरूरी दवाइयां (डॉक्टर की पर्ची हो तो बेहतर)
  • छोटी पानी की बोतल (कई बार बाहर जमा करानी पड़ सकती है)

याद रखें, कम सामान होगा तो चेकिंग भी जल्दी पूरी होगी।

परेड के दौरान इन गलतियों से बचें

  • तय एंट्री गेट के अलावा कहीं और से घुसने की कोशिश न करें
  • बिना अनुमति फोटो या वीडियो न बनाएं
  • बहुत ज्यादा जेब या लेयरिंग वाले कपड़े न पहनें
  • भीड़ में धक्का-मुक्की से बचें

आखिरी जरूरी सलाह

परेड देखने जाने से पहले अपने टिकट पर लिखे सभी निर्देश ध्यान से पढ़ लें। हर साल नियमों में थोड़ा बदलाव हो सकता है, इसलिए अपडेट रहना जरूरी है। सही तैयारी के साथ जाएंगे, तो Republic Day Parade 2026 का अनुभव यादगार बन जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।