कंटेंट क्रिएटर सिंधु ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने 94 वर्षीय दादाजी की दिनचर्या के बारे में एक पोस्ट शेयर की, जिसे सभी आयु वर्ग के लोगों ने सराहा। ऐसा इसलिए क्योंकि, इतनी अधिक उम्र में भी डॉ. विश्वनाथन एक ऐसी संतुलित और स्वस्थ जीवन जी रहे हैं, जिसके बारे आज के कई युवा केवल सपना ही देख सकते हैं।
डॉ. विश्वनाथन का दिन सुबह 5:30 बजे योगाभ्यास से शुरू होता है, वे खाली समय में चिकित्सा साहित्य पढ़ते हैं और लैपटॉप चलाना सीखते हैं। उनका कार्यक्रम काफी व्यस्त रहता है। वे प्रतिदिन पूजा करते हैं, समय-समय पर खरीदारी के लिए जाते हैं, ध्यान करते हैं और खाना भी बनाते हैं। यह देखना वाकई रोचक है कि एनेस्थेटिस्ट के रूप में अपने करियर से रिटायर होने के बाद भी वे खुद को इतने एक्टिव और उपयोगी तरीके से कैसे व्यस्त रखते हैं।
सिंधु अपने दादाजी को प्यार से 'ठाठा' कहकर बुलाती हैं। उन्होंने आगे कहा, "दक्षिण एशियाई और हिंदू परंपराओं में सैकड़ों वर्षों से दैनिक जीवन में मूवमेंट, माइंडफुलनेस और मानसिक स्पष्टता शामिल रही है। यह कोई ट्रैंड नहीं है, बल्कि जीवन जीने का एक तरीका है जिसके लिए प्रयास और निरंतरता की आवश्यकता होती है, और मैं अपने ठाठा के गुणों का एक अंश भी पाने की आकांक्षा रखती हूं।"
वायरल वीडियो में डॉ. विश्वनाथन दुबले-पतले और खुश नजर आ रहे हैं। इससे स्पष्ट है कि वे एक सक्रिय जीवनशैली जीते हैं। कई युवा इस बात से सहमत होंगे कि उनसे बहुत कुछ सीखा जा सकता है।