डार्क स्किन पर बेस्ट लगेंगे ये ट्रेंडी नेल पेंट कलर्स! हाथों को मिलेगा रॉयल लुक

नेल पॉलिश (nail polish) का सही रंग आपके पूरे लुक को बदल सकता है। लेकिन अगर आपका स्किन टोन डार्क (dark) या डस्की (dusky) है, तो सही शेड चुनना थोड़ा मुश्किल लग सकता है। आइए जानते हैं ऐसे नेल कलर्स के बारे में, जो आपके हाथों की खूबसूरती को और निखारने में मदद कर सकते हैं।

अपडेटेड Jul 24, 2026 पर 1:00 PM

आजकल नेल एक्सटेंशन (nail extension) और जेल नेल पॉलिश (gel nail polish) का ट्रेंड काफी पॉपुलर हो गया है। अलग-अलग रंगों की नेल पॉलिश (Nail polish) आपके हाथों को स्टाइलिश और अट्रैक्टिव लुक देती है। हर नेल कलर हर स्किन टोन पर एक जैसा नहीं दिखता। खासकर डार्क या डस्की स्किन टोन (skin tone) वाली लड़कियों के लिए सही शेड चुनना पूरे लुक में बड़ा फर्क ला सकता है। आइए जानते हैं एक्सपर्ट के मुताबिक ऐसे नेल कलर्स, जो डार्क और डस्की स्किन टोन पर सबसे ज्यादा खूबसूरत नजर आते हैं:

एक्सपर्ट की सलाह

एक्सपर्ट के अनुसार, डार्क (dark) और डस्की स्किन टोन (dusky skin tone) पर कई ऐसे नेल कलर्स (nail colors) होते हैं जो बेहद खूबसूरत लगते हैं। सही रंग चुनने से हाथ ज्यादा अट्रैक्टिव और स्टाइलिश नजर आते हैं। इसलिए ट्रेंड को फॉलो करने के बजाय ऐसे शेड्स चुनें जो आपकी स्किन टोन के साथ अच्छी तरह मैच होते हों और आपकी नेचुरल खूबसूरती को उभारें।


एवरीडे एलिगेंस के लिए न्यूड शेड्स

अगर आप ऐसी नेल पॉलिश (nail polish) चाहती हैं जिसे रोज ऑफिस, कॉलेज या बाहर जाते समय लगाया जा सके, तो वार्म न्यूड शेड्स (warm nude shade) अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं। कैरामेल न्यूड (caramel nude), मौका (mocha), वार्म बेज (mocha) और टेराकोटा (terracotta) जैसे रंग डार्क स्किन पर सॉफ्ट और एलिगेंट लुक देते हैं। ये शेड्स लगभग हर आउटफिट के साथ आसानी से मैच भी हो जाते हैं।

फेस्टिव लुक में जोड़ें शिमरी ग्लो

त्योहार, शादी या किसी खास मौके पर गोल्ड शिमर (gold shimmer), ब्रॉन्ज (bronze) और कॉपर (bronze) जैसे मेटैलिक शेड्स आपके हाथों की खूबसूरती को और बढ़ा सकते हैं। ये रंग रोशनी में अलग ही चमक देते हैं और फेस्टिव लुक को ज्यादा रॉयल और अट्रैक्टिव बना सकते हैं।

बोल्ड कलर्स से बढ़ाएं स्टाइल

Story pin image

अक्सर यह माना जाता है कि डार्क स्किन टोन पर चमकीले रंग अच्छे नहीं लगते, लेकिन एक्सपर्ट की मानें तो सही ब्राइट शेड्स आपके लुक को और निखार सकते हैं। ब्रिक रेड (brick red), चेरी रेड (cherry red), फ्यूशिया पिंक (fuchsia pink), मस्टर्ड येलो (mustard yellow) और एमराल्ड ग्रीन (emerald green) जैसे रंग हाथों को फ्रेश और स्टाइलिश लुक देने में मदद कर सकते हैं।

रिच और क्लासी लुक के लिए डार्क टोन

अगर आपको रिच और एलिगेंट लुक पसंद है, तो बरगंडी वाइन (burgundy wine), डीप प्लम (deep plum), चॉकलेट ब्राउन (chocolate brown) और मिडनाइट ब्लू (midnight blue) जैसे गहरे रंग ट्राई कर सकती हैं। ये शेड्स डार्क स्किन टोन पर काफी खूबसूरत नजर आते हैं और पार्टी या इवनिंग लुक के लिए बेहतरीन माने जाते हैं।

स्किन टोन के हिसाब से चुने

नेल पॉलिश (nail polish) चुनते समय सिर्फ ट्रेंड नहीं, बल्कि अपनी स्किन टोन का भी ध्यान रखें। सही रंग आपके हाथों को ज्यादा ग्लोइंग, साफ और अट्रैक्टिव दिखा सकता है। इसलिए ऐसा शेड चुनें जिसमें आप सहज महसूस करें और जो आपके पूरे लुक को बेहतर तरीके से कॉम्प्लिमेंट करे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।