सोशल मीडिया पर हाल ही में एक इंजीनियर रितु मौर्य की कहानी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने अपनी सालाना सैलरी ₹10 लाख से बढ़ाकर लगभग ₹80 लाख तक सिर्फ एक साल के अंदर कर दी, वो भी एक रिमोट जॉब हासिल करके। यह कहानी लोगों के बीच काफी चर्चा का विषय बनी हुई है क्योंकि इसमें पारंपरिक नौकरी ढूंढने के तरीके से अलग एक नया और आधुनिक तरीका दिखाया गया है। रितु के अनुसार, आज के समय में सिर्फ रिज्यूमे भेजना काफी नहीं है, बल्कि स्किल्स को प्रोजेक्ट के रूप में दिखाना ज्यादा असरदार है।
उनकी यह रणनीति AI टूल्स, प्रोजेक्ट बिल्डिंग और सीधे रिक्रूटर्स से संपर्क करने जैसे तरीकों पर आधारित है, जिसे लोग एक “करियर गेमचेंजर” के रूप में देख रहे हैं और तेजी से अपनाने की कोशिश कर रहे हैं।
नौकरी ढूंढने का नया तरीका
उम्मीदवारों को AI टूल्स, प्रोजेक्ट बनाना और सीधे रिक्रूटर्स से संपर्क जैसी रणनीतियों का इस्तेमाल करना चाहिए ताकि वे इंटरव्यू से पहले ही अपनी काबिलियत दिखा सकें।
कंपनी और स्किल्स को समझना
उन्होंने सुझाव दिया कि सबसे पहले अपनी पसंद की कंपनी चुनें और उस जॉब डिस्क्रिप्शन को ध्यान से पढ़ें जो आपके करियर से मेल खाता हो। जरूरी नहीं कि वह जॉब खुली हो, मकसद सिर्फ यह समझना है कि कंपनी किन स्किल्स की तलाश करती है।
ChatGPT से प्रोजेक्ट बनाने का आइडिया
के अनुसार, अगला कदम है ChatGPT की मदद से जॉब डिस्क्रिप्शन को समझकर एक प्रोजेक्ट आइडिया बनाना। AI टूल यह भी बता सकता है कि उस प्रोजेक्ट को कैसे डेवलप किया जाए।
AI टूल्स से प्रोजेक्ट तैयार करना
उन्होंने बताया कि Emergent.sh जैसे AI प्लेटफॉर्म की मदद से प्रोजेक्ट को डिजाइन, कोड, डिबग और डिप्लॉय किया जा सकता है। इससे बिना बहुत ज्यादा एडवांस स्किल्स के भी एक काम करने वाला प्रोटोटाइप बनाया जा सकता है।
प्रोजेक्ट को बेहतर बनाना जरूरी
उनका कहना है कि पहला वर्जन फाइनल प्रोडक्ट नहीं होता। उसे लगातार फीडबैक लेकर सुधारना चाहिए ताकि वह और ज्यादा मजबूत और उपयोगी बन सके।
नौकरी पाने का स्मार्ट तरीका
प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद उम्मीदवार सीधे हायरिंग मैनेजर से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही LinkedIn पर प्रोजेक्ट का वीडियो डालकर अपने प्रोफाइल को और मजबूत बना सकते हैं।
क्यों बढ़ रहा है इस तरीके का क्रेज?
रितु मौर्य का मानना है कि आज के समय में सिर्फ रिज्यूमे काफी नहीं है। कंपनियां अब उन लोगों को ज्यादा पसंद कर रही हैं जो अपने काम को प्रोजेक्ट के जरिए दिखा सकें। AI टूल्स की वजह से यह तरीका और भी आसान और प्रभावी हो गया है।