India's Got Latent सीजन 2 का तीसरा एपिसोड आते ही एक कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। बिहार की रहने वाली टीचर और कंटेंट क्रिएटर साक्षी झा अपने ऑडिशन को लेकर सुर्खियों में आ गईं। शो में उनके बयानों और अंदाज ने जजों के साथ-साथ दर्शकों का भी ध्यान खींचा। हालांकि, उनकी परफॉर्मेंस को पैनल की ओर से खास प्रतिक्रिया नहीं मिली और सभी जजों ने उन्हें जीरो अंक दिए। इस सीजन में वह पहली कंटेस्टेंट बनीं, जिन्हें हर जज से सबसे कम स्कोर मिला।
दिलचस्प बात यह रही कि जहां जजों ने उन्हें नकार दिया, वहीं साक्षी ने खुद अपनी परफॉर्मेंस को 10 में से 8 नंबर दिए। इसके बाद उनका ऑडिशन सोशल मीडिया पर बहस और प्रतिक्रियाओं का कारण बन गया।
‘मैन हेटर’ वाले बयान पर बढ़ा विवाद
शो के दौरान साक्षी ने खुद को “मैन हेटर” बताया और पुरुषों, शादी और परिवार को लेकर कई बातें कहीं। उनके कुछ बयान दर्शकों और जजों को पसंद नहीं आए।
उन्होंने अपनी सोच और निजी अनुभवों को जिस तरह पेश किया, उसे लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं।
जजों का रिएक्शन भी रहा चर्चा में
साक्षी की बातों पर शो के जज Samay Raina, Tanmay Bhat, Vishal Dadlani, Raghu Ram और Yashraj Mehra ने अपनी प्रतिक्रिया दी। सभी जजों ने उन्हें जीरो अंक दिए। इसके बाद जब सैमय रैना ने ऑडियंस से उनकी परफॉर्मेंस को रेट करने के लिए कहा, तो दर्शकों ने भी “जीरो” कहकर जवाब दिया।
एपिसोड के क्लिप वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने साक्षी के बयानों पर सवाल उठाए। कई लोगों का कहना था कि उनके विचार पुरुष विरोधी नजर आए, जबकि कुछ यूजर्स ने इसे सिर्फ एक परफॉर्मेंस और व्यक्तिगत अभिव्यक्ति बताया। कुछ लोगों ने कहा कि ऐसे बयान जेंडर समानता जैसे गंभीर मुद्दों की चर्चा को कमजोर कर सकते हैं।
जीरो स्कोर के बावजूद बनी सबसे चर्चित कंटेस्टेंट
हालांकि साक्षी जजों और दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पाईं, लेकिन उनके ऑडिशन ने उन्हें एपिसोड का सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला चेहरा बना दिया। यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि रियलिटी और कॉमेडी शोज में सिर्फ प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि कंटेस्टेंट की कही बातें भी लोगों का ध्यान खींच लेती हैं।
India’s Got Latent Season 2 कब और कहां देखें?
शो का दूसरा सीजन Netflix और YouTube पर स्ट्रीम हो रहा है। नए एपिसोड हर दो हफ्ते में रिलीज किए जा रहे हैं।