Mercii Restaurant Mumbai Expensive Menu: बॉलीवुड स्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा मुंबई के सबसे महंगे और लग्जरी रेस्टोरेंट बिजनेस में कदम रखकर तहलका मचा रही हैं। अर्पिता खान का बांद्रा स्थित रेस्टोरेंट 'Mercii' इन दिनों अपने शाही एंबियंस से ज्यादा अपने मेन्यू के होश उड़ा देने वाले दामों को लेकर सोशल मीडिया और फूड लवर्स के बीच जबरदस्त चर्चा में है।
करीब 9,000 वर्ग फुट में फैले इस आलीशान रेस्टोरेंट में एक रेड स्नैपर मछली का दाम ₹10000 है, तो वहीं पास्ता की एक प्लेट ₹8,500 की मिल रही है। अगर आप यहां शैंपेन का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको करीब 1.9 लाख रुपये तक ढीले करने पड़ सकते हैं।
₹10000 की मछली और टेबल पर लाइव सर्विंग!
Mercii के मेन्यू की सबसे चर्चित और महंगी डिश 'साल्ट क्रस्टेड रेड स्नैपर' है, जिसकी कीमत पूरे ₹10000 है। पूरी मछली को नमक की एक मोटी परत के अंदर बेक किया जाता है और ग्राहक की टेबल पर लाकर लाइव काटा जाता है। इसे सेसम स्पिनच (तिल वाली पालक) और ब्राउन बटर पोटैटो के साथ परोसा जाता है।
अगर आपको पास्ता पसंद है, तो यहां का 'ट्रफल पास्ता फ्रॉम व्हील' ₹8500 का है। इसे ओरिजिनल परमेसन चीज के बड़े से व्हील के अंदर से सीधा स्पैगेटी में मिलाकर प्लेट में सर्व किया जाता है।
सी-फूड का मेला और अर्पिता की पर्सनल पसंद
यूं तो अर्पिता खान शर्मा खुद फोर चीज पिज्जा, ट्रफल पास्ता और गार्लिक प्रॉन खाना पसंद करती हैं, लेकिन उनके रेस्टोरेंट का सी-फूड मेन्यू बेहद अनोखा है:
टेरियाकी साल्मन: सुगंधित होबा लीफ पर परोसी जाने वाली यह डिश ₹4,000 की है।
लॉबस्टर थर्माइडॉर: इसके एक प्लेट की कीमत ₹3,500 है।
कोको लॉबस्टर: यह ₹1,500 में उपलब्ध है।
दारू का बिल सुनकर उड़ जाएंगे होश
अगर आपको लगा कि सिर्फ खाने के दाम महंगे हैं, तो ड्रिंक्स का मेन्यू देखकर आपका सिर घूम जाएगा। Mercii में सबसे महंगी शैंपेन की बोतल की कीमत ₹1,88,550 रखी गई है। प्रीमियम रेड वाइन की बोतल का कलेक्शन ₹1.40 लाख तक जाता है। सबसे महंगी व्हाइट वाइन करीब ₹69,000 की है।
शाहरुख की वाइफ गौरी खान के रेस्टोरेंट 'Torii' से मुकाबला
मुंबई में बॉलीवुड सितारों के रेस्टोरेंट के बीच लग्जरी की एक अलग ही होड़ देखने को मिल रही है। शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान का एशियन रेस्टोरेंट 'Torii' भी काफी चर्चा में रहता है। Torii में 'समर वेजिटेबल सुई' और 'ट्रफल एडामे' की कीमत ₹950 (प्रति प्लेट) है, जबकि उनका 8-पीस वाला 'टोरी वेज ग्योजा प्लैटर' ₹1500 का आता है।
अर्पिता खान के रेस्टोरेंट 'Mercii' ने ₹10000 की मछली और लाख रुपये से ऊपर की शराब परोसकर लग्जरी डाइनिंग के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।