सऊदी अरब ने ऊंटों से जुड़े पूरे सेक्टर को नई पहचान देने की दिशा में एक अहम पहल शुरू की है। देश में अब ऊंटों को भी आधिकारिक पासपोर्ट जारी किए जाएंगे, जिससे उनकी पहचान और रिकॉर्ड को एक व्यवस्थित ढांचे में लाया जा सकेगा। ये कदम सऊदी विजन 2030 के तहत पारंपरिक गतिविधियों को आधुनिक तकनीक और बेहतर प्रबंधन से जोड़ने की सोच को दर्शाता है। सरकार का मानना है कि इससे ऊंटों से जुड़े व्यापार, पालन और निगरानी व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी। उप पर्यावरण, जल और कृषि मंत्री मनसूर अलमुशैती द्वारा घोषित ‘कैमल पासपोर्ट’ सिस्टम को ऊंट उद्योग के लिए एक नई शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है।
