महंगी नहीं स्टाइलिश, लड़कों के लिए बेस्ट सस्ती सिल्वर चेन कलेक्शन!

कम बजट में भी चांदी की स्टाइलिश चेन बनवाई जा सकती है। यहां बताए गए खूबसूरत डिजाइन ट्रेंडी होने के साथ-साथ आपकी जेब पर भी भारी नहीं पड़ेंगे। ये डिजाइन रोजाना पहनने से लेकर खास मौकों तक के लिए बेहतरीन ऑप्शन हैं।

अपडेटेड Jul 16, 2026 पर 11:43 AM

आजकल फॉर्मल हो या पार्टी इवेंट हर ओकेशन पर चांदी की चेन फैशन का अहम हिस्सा बन गई है। अगर आप कम बजट में स्टाइलिश और खूबसूरत सिल्वर चेन बनवाना चाहते हैं, तो ये डिजाइन आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं:

लॉक पेंडेंट चेन डिजाइन

Lucy in the Sky" Salt & Pepper Diamond Necklace With Antler Inlays

फंकी और ट्रेंडी लुक पसंद करने वालों के लिए लॉक पेंडेंट चेन डिजाइन शानदार ऑप्शन है। इसमें बड़े-बड़े चेन लिंक के साथ बीच में लॉक शेप का पेंडेंट लगाया जाता है, जो इसे मॉडर्न और स्टाइलिश लुक देता है।


फ्लावर और कर्ब चेन डिजाइन

अगर आपको नाज़ुक और स्टाइलिश ज्वेलरी पसंद है, तो फ्लावर और कर्ब चेन डिजाइन परफेक्ट है। इसमें छोटे-छोटे फूलों की खूबसूरत नक्काशी के साथ कर्ब लिंक चेन दी जाती है। यह डिजाइन वेस्टर्न और ट्रेडिशनल दोनों आउटफिट्स के साथ अच्छा लगता है।

स्नेक चेन डिजाइन

Story pin image

स्नेक चेन डिजाइन अपनी चिकनी और एकसमान टेक्सचर के लिए जानी जाती है। इसकी लेयर स्मूद होती है, जिससे यह बेहद एलिगेंट और प्रीमियम लुक देती है। इसे अकेले पहनने के साथ-साथ छोटे पेंडेंट के साथ भी कैरी किया जा सकता है।

रोप चेन डिजाइन

रोप चेन डिजाइन में चेन के लिंक रस्सी की तरह आपस में मुड़े हुए होते हैं, जिससे इसका लुक काफी अट्रैक्टिव दिखाई देता है। यह डिजाइन मजबूत होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी होता है

रेगुलर सिल्वर चेन डिजाइन

अगर आप रोज पहनने के लिए हल्की और सिंपल चेन बनवाना चाहते हैं, तो रेगुलर सिल्वर चेन सबसे अच्छा विकल्प है। यह कम ग्राम में तैयार हो जाती है और हर तरह के कपड़ों के साथ आसानी से मैच हो जाती है। इसकी सादगी ही इसकी सबसे बड़ी खूबसूरती है।

राउंड लिंक चेन डिजाइन

अगर आपको भारी और अट्रेक्टिव दिखने वाली चेन पसंद है, तो राउंड लिंक डिजाइन चुन सकते हैं। इसमें गोल आकार के जुड़े हुए लिंक चेन को मोटा और रिच लुक देते हैं। यह डिजाइन पार्टी व खास मौकों पर पहना जा सकता है।

यूनिक लॉक चेन डिजाइन

अगर आप सबसे अलग डिजाइन चाहते हैं, तो यूनिक लॉक चेन डिजाइन अच्छा ऑप्शन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका अलग तरह का लॉक और मॉडर्न पैटर्न है, जो चेन को स्टाइलिश और यूनिक लुक देता है। यह डिजाइन सभी पर अच्छा लगता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।