आधी कीमत में बुक होगी फ्लाइट! बस बदल लें गूगल फ्लाइट्स की यह एक सेटिंग

फ्लाइट बुक (flight book) करते समय जल्दबाजी करने के बजाय अगर आप कुछ आसान ट्रिक्स (tricks) अपना लें, तो ट्रैवल का खर्च काफी कम हो सकता है। गूगल फ्लाइट्स (Google Flights) के कुछ ऐसे फीचर्स हैं, जो आपको सही समय पर सही टिकट चुनने में मदद करते हैं। चाहे सस्ती कीमत तलाशनी हो या अपनी ट्रिप को बजट में रखना हो, ये छोटे-छोटे तरीके आपकी अगली ट्रिप को और भी स्मार्ट बना सकते हैं।

अपडेटेड Jul 29, 2026 पर 11:52 AM

ट्रैवल (Travelling) प्लान बनाते समय सबसे ज्यादा चिंता अक्सर फ्लाइट टिकट (flight ticket) के बढ़ते दामों की होती है। लेकिन थोड़ी सी स्मार्ट प्लानिंग से आप बिना ज्यादा मेहनत किए अपनी ट्रिप का खर्च कम कर सकते हैं। गूगल फ्लाइट्स (Google Flights) जैसे टूल्स की मदद से बेहतर ऑप्शन चुनना काफी आसान हो जाता है। आप भी अपनी अगली ट्रिप को कम खर्च में यादगार बनाना चाहते हैं, तो गूगल फ्लाइट्स के ये आसान फीचर्स आपके लिए काफी काम के साबित हो सकते हैं:

Book Smart (सही समय पर टिकट बुक करें)

This may contain: a close up of a magnifying glass on a computer screen with buildings in the background


फ्लाइट टिकट बुक करने के लिए कोई एक परफेक्ट दिन तय नहीं होता, लेकिन गूगल फ्लाइट्स (Google Flights) पुराने किरायों के बेस पर यह अंदाजा लगाने में मदद करता है कि अभी प्राइस कम है या ज्यादा। अगर आप प्राइस ट्रैकिंग का यूज करते हैं, तो सही समय पर टिकट बुक करने का फैसला लेना आसान हो जाता है।

Flexible Dates (तारीखों में बदलाव रखें)

This may contain: a woman sitting at an airport with her laptop and cell phone in front of her

अगर आपकी ट्रिप की तारीख फिक्स नहीं है, तो सिर्फ एक दिन की फ्लाइट सर्च न करें। गूगल फ्लाइट्स का डेट ग्रिड और प्राइस ग्राफ (price graph) आपको दिखाता है कि किस दिन टिकट सस्ता मिल सकता है। कई बार एक-दो दिन आगे या पीछे सफर करने से काफी पैसे बच सकते हैं।

Compare Airports (आसपास के एयरपोर्ट देखें)

This may contain: someone is holding their phone in front of the laptop computer that they are paying for

कई बड़े शहरों में एक से ज्यादा एयरपोर्ट (airport) होते हैं। अगर आप पास के किसी दूसरे एयरपोर्ट से फ्लाइट लेते हैं या वहां पहुंचते हैं, तो किराया कम हो सकता है। गूगल फ्लाइट्स में अलग-अलग एयरपोर्ट की तुलना करना आसान हो जाता है।

Choose Wisely (सोच-समझकर फ्लाइट चुनें)

Story pin image

सिर्फ सबसे सस्ती फ्लाइट ही हमेशा बेहतर नहीं होती। टिकट बुक करते समय बैगेज (baggage allowance), स्टॉपेज, एयरलाइन, यात्रा का समय और सफर का टाइम भी जरूर देखें। कभी-कभी थोड़ा ज्यादा किराया देकर आप समय और एक्स्ट्रा खर्च दोनों बचा सकते हैं।

Multi-City Trips (एक साथ कई जगहों का प्लान)

Story pin image

अगर आप एक ट्रिप में कई शहर घूमना चाहते हैं, तो अलग-अलग टिकट लेने की बजाय मल्टी-सिटी सर्च (multi-city search) का यूज करें। इससे कई बार ट्रैवल का खर्च कम हो जाता है और आपकी पूरी ट्रिप को प्लान करना भी आसान हो जाता है।

Explore Destinations (नई जगहें ढूंढे)

This may contain: a person sitting at a table with a laptop and cell phone in front of them

अगर आपको तय नहीं है कि कहां घूमने जाना है, तो गूगल फ्लाइट्स का एक्सप्लोर फीचर मददगार हो सकता है। इसमें आप अपने बजट के हिसाब से अलग-अलग जगहों की फ्लाइट कीमतें देख सकते हैं और नई डेस्टिनेशन (destination) चुन सकते हैं।

Price Alerts (कीमतों पर नजर रखें)

This may contain: the inside of an airplane with a desk and computer monitor on it's side

अगर अभी टिकट बुक नहीं करना चाहते, तो प्राइस ट्रैकिंग (price tracking) ऑन कर दें। किराए में बदलाव होने पर गूगल आपको ईमेल (email) के जरिए जानकारी देगा। इससे आपको सही कीमत मिलने का इंतजार करने में आसानी होगी।

Price Insights (किराए का अंदाजा लगाएं)

Story pin image

बुकिंग से पहले प्राइस इनसाइट्स (Price Insight) देखकर पता लगाया जा सकता है कि टिकट की मौजूदा कीमत सामान्य है, कम है या ज्यादा। इससे आप जल्दबाजी में फैसला लेने से बच सकते हैं और बेहतर डील चुन सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।