Get App

Snake News: सांपों का आतंक! 6 महीनों में 8 बार डसे जाने के बावजूद महिला जिंदा

Snake News: घरेलू कामों के बीच अफसाना बानो की जिंदगी में एक डर लगातार छाया रहता है। पिछले छह महीनों में सांप ने उसे आठ बार काटा, हर बार अस्पताल से लौटकर भी वह सुरक्षित रही। अब अफसाना हर कदम पर सतर्क रहती है और हर समय सांप के आने का डर महसूस करती है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Sep 11, 2025 पर 4:35 PM
Snake News: सांपों का आतंक! 6 महीनों में 8 बार डसे जाने के बावजूद महिला जिंदा
Snake News: एम्स से घर लौटने के चार दिन बाद अफसाना को सांप ने फिर से काटा।

राजस्थान के पाली जिले के शेखो की ढाणी में रहने वाली अफसाना बानो की कहानी बहुत ही हैरान करने वाली है। पिछले छह महीनों में अफसाना को सांप ने आठ बार काटा है। हर बार जब सांप ने हमला किया, तो उनकी हालत गंभीर हो गई और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा। कभी-कभी उनकी हालत इतनी नाजुक हो गई कि डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा और जोधपुर एम्स में रेफर किया। इसके बावजूद अफसाना हर बार मौत को मात देकर घर लौट आई। अब उनका जीवन डर और सतर्कता में बीत रहा है।

खाना बनाते, कपड़े सुखाते या घर के काम करते समय भी उनके मन में हमेशा डर बना रहता है। इस अद्भुत घटना ने न केवल उनके परिवार को बल्कि डॉक्टरों और गांववालों को भी हैरान कर दिया है। अफसाना की हिम्मत सच में काबिले तारीफ है।

घर में भी सुरक्षित नहीं

अफसाना अब हर समय डर में रहती हैं। खाना बनाते समय, कपड़े सुखाते या घर के अंदर काम करते समय उनका मन यही सोचता रहता है कि कहीं सांप न आ जाए। शरीर पर पहले के डसने के निशान भी मौजूद हैं, इसलिए कोई भी ये नहीं कह सकता कि अफसाना झूठ बोल रही हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें