छुट्टियां हमेशा आराम, मस्ती और सुकून के लिए होती हैं, लेकिन फिलीपींस के एक रिसॉर्ट में दोस्तों की ट्रिप अचानक डर और दहशत में बदल गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक युवक जैसे ही वॉशरूम में गया और टॉयलेट फ्लश किया, तभी पाइप के अंदर से अचानक सांप बाहर निकल आया। इस नजारे को देखकर वहां मौजूद सभी लोग घबरा गए और तुरंत बाहर निकल आए। शुरुआत में किसी को इस बात पर यकीन नहीं हुआ, लेकिन बाद में जब जांच की गई तो सच सामने आया।
यह घटना तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गई है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी के लिए यह डरावना अनुभव है तो किसी के लिए हैरान कर देने वाला मामला, जिसने छुट्टियों के मजे को पूरी तरह बदल दिया।
फ्लश दबाते ही खुला निकला सांप
मामला फिलीपींस के Salvador Benedicto इलाके का बताया जा रहा है, जो एक नेचर पार्क के पास स्थित है। यहां पांच दोस्तों का ग्रुप छुट्टियां मनाने पहुंचा था। इसी दौरान एक युवक वॉशरूम गया और टॉयलेट बाउल में कुछ अजीब सा देखा। पहले उसे लगा गंदगी होगी, लेकिन जैसे ही फ्लश दबाया गया, अंदर से अचानक सांप बाहर निकल आया।
घबराया युवक तुरंत बाहर भागा और दोस्तों को पूरी बात बताई। शुरुआत में किसी ने भरोसा नहीं किया और इसे मजाक समझा। लेकिन जब सभी ने जाकर टॉयलेट में झांका, तो अंदर सच में सांप दिखाई दिया। इसके बाद रिसॉर्ट स्टाफ को बुलाया गया और काफी सावधानी से रेस्क्यू किया गया।
वीडियो वायरल होते ही इंटरनेट पर सांप की प्रजाति को लेकर चर्चा तेज हो गई। कुछ लोगों ने इसे साधारण वॉटर स्नेक बताया, जबकि कई यूजर्स ने इसे किंग कोबरा जैसा खतरनाक सांप कह दिया। हालांकि अधिकारियों ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
कैसे पहुंचा टॉयलेट तक सांप
स्थानीय जानकारी के अनुसार, बारिश और नमी के मौसम में सांप अक्सर पाइपलाइन और सीवेज सिस्टम के जरिए इमारतों तक पहुंच जाते हैं। जंगल और पहाड़ी इलाकों के पास बने रिसॉर्ट्स में ऐसे मामले पहले भी सामने आ चुके हैं, जिससे ये घटना और भी डरावनी मानी जा रही है।
सोशल मीडिया पर हंसी, डर और मीम्स की बाढ़
जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने मजेदार और डरावने रिएक्शन देने शुरू कर दिए। किसी ने लिखा, “अब टॉयलेट जाना भी रिस्क है”, तो किसी ने कहा “अब फ्लश करने से पहले चेकिंग जरूरी है।” वहीं कई लोगों ने इसे अब तक का सबसे डरावना ट्रैवल एक्सपीरियंस बता दिया।