Surya Grahan 2026: सूरज, चंद्रमा और अन्य आकाशीय तत्वों में दिलचस्पी रखने वाले इस साल भी निराश नहीं होंगे। बीते साल की तरह साल भी चार ग्रहण होंगे, जिनमें दो सूर्य और दो चंद्र ग्रहण होंगे। साल 2026 का पहला ग्रहण सूर्य ग्रहण होगा, जो फरवरी माह में होगा। ये सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी नहीं माना जाएगा। नया साल शुरू होने के साथ ही लोग यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि ग्रहण कब होंगे, कहो दिखाई देंगे, पूर्ण होंगे या वलयाकार होंगे और इनसे दैनिक जीवन कैसे प्रभावित होगा। आइए जानें इस साल के पहले सूर्य ग्रहण के बारे में और इस साल होने वाले चार ग्रहण में से भारत में नजर आने वाले ग्रहण के बारे में भी।
