दिल्ली सर्राफा बाजार में 13 नवंबर को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई। शुक्रवार को सोना लगातार चौथे दिन गिरकर बंद हुआ। 99.9% शुद्धता वाला सोना 2,500 रुपये टूटकर ₹1,40,900 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी की कीमत में भी ₹3,500 प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई।
