Get App

Under 19 Asia Cup: फाइनल में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें कब शुरू होगी खिताबी जंग?

IND vs PAK: अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में शनिवार, 14 नवंबर को भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। ये मुकाबला अल अमरत क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। आइए जानते हैं कब और कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Nov 13, 2026 पर 5:41 PM
Under 19 Asia Cup: फाइनल में भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें कब शुरू होगी खिताबी जंग?
भारतीय टीम की कोशिश फाइनल में पाकिस्तान को हराकर ग्रुप मुकाबले में मिली हार का बदला लेने और खिताब जीतने की होगी

IND vs PAK: अंडर-19 एशिया कप का फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार, 14 नवंबर को खेला जाएगा। दोनों टीमें खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरेंगी। भारत और पाकिस्तान के बीच दोनों के बीच का मुकाबले का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला अल अमरत क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 2) में होगा। पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट में पहले ही भारत को हरा चुकी है। ऐसे में उसकी नजर एक बार फिर भारतीय टीम को हराकर अपना खिताब बचाने पर होगी। वहीं, भारतीय टीम भी इस बार जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगी। आइए जानते हैं कब और कितने बजे शुरू होगा मुकाबला

किसे हराकर फाइनल में पहुंची टीमें

भारत ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया, जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को मात दी। पाकिस्तान की टीम अब तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी है। वहीं, भारतीय टीम को सिर्फ एक मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ हार मिली है। ऐसे में फाइनल में दोनों देशों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

पाकिस्तान से बदला लेना चाहेगी टीम इंडिया

सब समाचार

+ और भी पढ़ें