25 साल तक 10x10 के कमरे में रहा 6 लोगों का परिवार, बेटे ने जब खरीदा पहला घर तो छलक आए माता-पिता के आंसू

शख्स ने बताया कि वह एक लोअर मिडिल क्लास परिवार में पला-बढ़ा है। उसने अपने माता-पिता और चार भाई-बहनों के साथ एक छोटे से कमरे में 25 साल बिताए है। अब सालों बाद उसने अपने परेंट्स का सपना पूरा किया है, जिससे वह बहुत खुश है।

अपडेटेड Sep 25, 2026 पर 12:33 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस पोस्ट ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया। कई लोगों ने रैपर को बधाई दी।

अपना पहला घर खरीदना अक्सर सिर्फ एक फाइनेंसली अचीवमेंट से कहीं ज्यादा होता है, खासकर उन लोगों के लिए जो बिना अपने घर के बड़े हुए हैं। पुणे के एक रैपर और हिप-हॉप आर्टिस्ट के लिए यह उपलब्धि उस वादे को पूरा करने जैसा था, जो उन्होंने बचपन में खुद से किया था।

हरीश ठाकुर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने नए घर का एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने माता-पिता के लिए एक घर खरीदा है। हरीश ने बताया कि वह अपने चार भाई-बहनों के साथ एक 10x10 के कमरे में पले-बढ़े थे। ठाकुर ने कैप्शन में लिखा, "मैंने अपने माता-पिता के लिए उनका पहला घर खरीदा है।"

अपने बचपन को याद करते हुए ठाकुर ने बताया कि वे एक लोअर-मिडिल-क्लास परिवार में पले-बढ़े। 25 साल तक अपने माता-पिता और चार भाई-बहनों के साथ एक छोटे से कमरे में रहना कैसा होता है बयान नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उनके पिता ने परिवार की सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की, लेकिन आर्थिक रूप से घर खरीदना कभी मुमकिन नहीं हो पाया।


हरीश ने आगे लिखा "इसलिए बचपन में मैंने खुद से एक वादा किया था... कि एक दिन मैं अपने माता-पिता के लिए उनका सपनों का घर खरीदूंगा।" सालों की कड़ी मेहनत और माता-पिता के आशीर्वाद के बाद ठाकुर ने बताया कि आखिरकार वे अपना वादा पूरा कर पाए और परिवार के लिए घर खरीद सके।

उन्होंने लिखा, "जब भी मैं घर में घुसता हूं और नेमप्लेट पर अपने माता-पिता का नाम देखता हूं तो यह अभी भी सच नहीं लगता।"ठाकुर ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, "मुझे उम्मीद है कि हर 'गली बॉय' को यह दिन देखने को मिलेगा।"

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिया प्यार

इस पोस्ट ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया। कई लोगों ने रैपर को बधाई दी। एक यूजर ने लिखा, "आपके माता-पिता के लिए यह बहुत गर्व का पल है।" एक और यूजर ने कमेंट किया, "मां को खुश देख दिल खुश हो गया।" एक यूजर ने लिखा- सच कहा भाई...घर में एक पागल होना बहुत जरूरी होता है।

तीसरे यूजर ने लिखा, "आप पर बहुत गर्व है। आप हमारे लिए एक प्रेरणा हैं।" एक और यूजर ने कहा, "अगर आप ऐसे परिवार में पले-बढ़े हैं, जिसका कभी अपना घर नहीं था तो आप समझ सकते हैं कि यह पल कितना गहरा असर डालता है। एक यूजर ने लिखा, "यह सबसे खूबसूरत तोहफा है। आप पर गर्व है!" सभी लोग हरीश को बधाई दे रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।