Get App

सोनम ने किसे किए 234 कॉल? राजा रघुवंशी हत्याकांड में नए किरदार की एंट्री, कौन है संजय वर्मा

Raja Murder Case: सोनम का एक फोन इंदौर में एक्टिवेट हुआ था। उसने अपना सिम WhatsApp चेक करने के लिए एक्टिवेट किया था और यही उसकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई। मेघालय पुलिस फिलहाल फोन बरामद करने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है। सोनम ने खुद ही राजा का फोन तोड़ दिया और बाद में आरोपी विशाल ने उसे खाई में फेंक दिया

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 18, 2025 पर 5:23 PM
सोनम ने किसे किए 234 कॉल? राजा रघुवंशी हत्याकांड में नए किरदार की एंट्री, कौन है संजय वर्मा
Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम ने किसे किए 234 कॉल? राजा रघुवंशी हत्याकांड में नए किरदार की एंट्री, कौन है संजय वर्मा

राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक आरोपी आकाश ने सोनम का फोन तोड़ दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हत्या के बाद सोनम ने अपना फोन आकाश को सौंप दिया था, जिसने उसे तोड़ दिया। राजा की हत्या के बाद से सोनम के तीनों फोन गायब हैं। सोनम ने हत्या वाली जगह पर ही अपने फोन बंद कर दिए थे। हालांकि, सोनम का एक फोन इंदौर में एक्टिवेट हुआ था। उसने अपना सिम WhatsApp चेक करने के लिए एक्टिवेट किया था और यही उसकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई।

मेघालय पुलिस फिलहाल फोन बरामद करने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है। इंदौर, गुवाहाटी और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सर्च ऑपरेशन जारी है। सोनम ने खुद ही राजा का फोन तोड़ दिया और बाद में आरोपी विशाल ने उसे खाई में फेंक दिया।

राजा रघुवंशी केस में एक नए किरदार की एंट्री

वहीं इस केस में अब एक नया किरदार सामने आया है। पता चला है कि पूरे प्रकरण के दौरान सोनम ने संजय वर्मा नाम के एक शख्स से सैकड़ों बार बात की थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें