राजा रघुवंशी हत्याकांड एक बहुत ही बड़ा चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सोनम ने राजा से जबरन शादी करने के लिए अपने परिवार को धमकी थी। उसने धमकी दी थी कि अगर राजा रघुवंशी से शादी करने के लिए उस पर दबाव डाला गया, तो इसका 'नतीजा बहुत बुरा' होगा। शादी के बाद सोनम ये सच भी साबित कर दिया और राजा की बड़ी ही बेरहमी से हत्या करा दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोनम राज कुशवाहा से प्यार करती थी। राजा के बड़े भाई विपिन ने अपने बयान में कहा कि सोनम ने अपनी मां को राज के साथ अपने संबंध के बारे में बताया था, जो उनका यहां ही कर्मचारी था, लेकिन उसकी मां ने इस रिश्ते पर आपत्ति जताई थी।
