ICU तक पहुंचे घायल, जानिए कैसे एक गिलहरी ने पूरे शहर को डराया!

Squirrel attack: अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में एक छोटी सी गिलहरी ने खौफ मचा दिया है। यह गिलहरी इतनी खूंखार हो गई कि लोगों के चेहरे पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। कम से कम दो लोग अस्पताल में भर्ती हुए। प्रशासन ने चेतावनी पोस्टर लगाकर सभी को इससे दूर रहने की हिदायत दी है

अपडेटेड Oct 01, 2025 पर 11:18 AM
squirrel attack: इस गिलहरी के खौफ के चलते प्रशासन ने जगह-जगह पोस्टर लगाए हैं।

अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में एक बेहद अनोखी और डरावनी घटना सामने आई है। क्या आपने कभी सोचा है कि एक छोटी सी, प्यारी दिखने वाली गिलहरी इतनी खतरनाक हो सकती है कि पूरे इलाके के लोग उससे डर के मारे घर से बाहर निकलने से भी कतराएं? यहां एक गिलहरी ने ऐसा आतंक मचाया है कि लोगों के चेहरे पर सीधे हमला कर उन्हें घायल कर दिया। कम से कम दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए और उन्हें तुरंत अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करना पड़ा। इस गिलहरी का खौफ इतना बढ़ गया है कि लोग घर से बाहर निकलने से पहले दो बार सोच रहे हैं।

प्रशासन ने चेतावनी पोस्टर लगाकर लोगों को इससे दूर रहने के निर्देश दिए हैं। आमतौर पर गिलहरियों को छोटे, मासूम जीव माना जाता है, लेकिन ये घटना साबित करती है कि कभी-कभी छोटे जानवर भी भयावह और खतरनाक साबित हो सकते हैं।

प्रशासन ने जारी किए चेतावनी पोस्टर


इस गिलहरी के खौफ के चलते प्रशासन ने जगह-जगह पोस्टर लगाए हैं। पोस्टरों पर साफ लिखा है – “ये कोई मजाक नहीं है, गिलहरी से दूर रहें!”। लोगों को निर्देश दिया गया कि किसी भी हाल में इस जानवर के पास न जाएं और न ही उसे खाना दें। अगर हमला होता है, तो तुरंत अधिकारियों को सूचित करें। ये खबर इसलिए हैरान कर देने वाली है क्योंकि आमतौर पर गिलहरियों को इंसानों के लिए खतरा नहीं माना जाता।

पीड़ितों ने सुनाई अपनी आपबीती

घायल लोग अपनी डरावनी कहानी बता रहे हैं। एक पीड़िता ने बताया कि गिलहरी ने सीधे उसके चेहरे पर छलांग लगाई और खून बहने लगा। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाना पड़ा। अधिकारियों के मुताबीक, अब तक कम से कम 5 लोग इस गिलहरी के हमले में घायल हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर इस घटना ने भी हलचल मचा दी है। कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि ये गिलहरी पहले पालतू थी और जिसने इसे पाला, उसका व्यवहार संदिग्ध था।

क्या गिलहरी कभी इतनी आक्रामक हो सकती है?

गिलहरियों के आक्रामक होने के मामले बहुत कम होते हैं, लेकिन इतिहास में ऐसे कुछ उदाहरण मिले हैं। 2019 में अलाबामा के मिक्की पॉल्क ने गिलहरी को नशे में रखकर हमला करने के लिए प्रशिक्षित किया था। अब वन्यजीव संरक्षण संगठन इस खूंखार गिलहरी को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू करने की योजना बना रहे हैं। ये घटना साबित करती है कि कभी-कभी छोटे जानवर भी खतरनाक साबित हो सकते हैं।

Psyche स्पेसक्राफ्ट ने 22 करोड़ मील दूर से भेजा दिया ऐसा संदेश कि खुशी से झूमे NASA के वैज्ञानिक

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।