मैथ्स में फेल होने के बाद छात्र ने CBSE की अनोखी अपील, लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन

सार्थक राज नाम के एक छात्र की सोशल मीडिया पोस्ट इन दिनों काफी चर्चा में है। खुद को सीबीएसई का छात्र बताने वाले सार्थक ने मैथ्स के एग्जाम में पास होने के एक अनोखा अंदाज में अपील की है। अब उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

अपडेटेड Jun 10, 2026 पर 7:59 PM
इस बार उन्होंने समझौते का रास्ता सुझाते हुए कहा कि वह कंपार्टमेंट एग्जाम देने के लिए तैयार हैं

हर साल बोर्ड परीक्षा के नतीजे आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की पोस्ट देखने को मिलती हैं। कुछ लोग अपने बच्चों की सफलता का जश्न मनाते हैं, तो वहीं कुछ छात्र अपने रिजल्ट को लेकर खुशी या निराशा जाहिर करते हैं। रिजल्ट आने के बाद टॉपर्स की कहानियां और वीडियो भी खूब वायरल होते हैं। वहीं कम नंबर आने वाले छात्रों या उम्मीद के मुताबिक रिजल्ट न मिलने पर सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हैं। हाल ही में एक छात्र का पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सार्थक राज नाम के एक छात्र की सोशल मीडिया पोस्ट इन दिनों काफी चर्चा में है। खुद को सीबीएसई का छात्र बताने वाले सार्थक ने मैथ्स के एग्जाम में पास होने के एक अनोखा अंदाज में अपील की है। अब उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

युवक ने सीबीएसई के सामने रखी अनोखी मांग


अपने वायरल ट्वीट में सार्थक ने लिखा, “प्रिय सीबीएसई, मेरा नाम सार्थक राज है। गणित विषय में मुझे 27 अंक मिले हैं और पास होने के लिए मुझे सिर्फ 6 अंकों की जरूरत है। कुछ पर्सनल समस्याओं और परीक्षा के दौरान बने दबाव की वजह से मेरा प्रदर्शन प्रभावित हुआ। मेरी आपसे विनती है कि मुझे ग्रेस मार्क्स देकर पास कर दिया जाए, ताकि मेरा एकेडमिक ईयर बच सके। कॉलेजों की काउंसलिंग प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।” जब उनकी पहली अपील के बाद भी रिजल्ट में कोई बदलाव नहीं हुआ, तो सार्थक ने एक और ट्वीट किया।

 

सभी छात्रों को दे ग्रेस मार्क्स

इस बार उन्होंने समझौते का रास्ता सुझाते हुए कहा कि वह कंपार्टमेंट एग्जाम देने के लिए तैयार हैं, लेकिन उनकी एक खास मांग है। सार्थक ने लिखा, “भाई, मैं कंपार्टमेंट एग्जाम देने के लिए तैयार हूं, लेकिन मेरी एक शर्त है। फिजिक्स, केमिस्ट्री, इंग्लिश और पेंटिंग में मेरे बहुत अच्छे अंक आए हैं, सिर्फ मैथ्स में आरटी लग गई है। यह मेरे लिए पूरी तरह अनएक्सपेक्टेड परिणाम था। इसलिए सीबीएसई से मेरी गुजारिश है कि सभी छात्रों को 10 अंकों का ग्रेस मार्क्स दे दिया जाए।”

लोगों ने किया कमेंट

सार्थक की इस अनोखी अपील और मोलभाव वाले अंदाज ने सोशल मीडिया पर लोगों का खूब ध्यान खींचा। उनकी पोस्ट वायरल होने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने इस पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “मैथ्स नहीं, मैथिंग यहां 27 नंबर पर पास हो जाओ भाई तुम।” दूसरे यूजर ने लिखा, “भाई, ये कौन सी नई स्कीम लेकर आ गए हो... क्लास टेस्ट में तो टीचर भी इतने ग्रेस मार्क्स नहीं देते, और तुम सीधे सीबीएसई बोर्ड से ग्रेस मार्क्स मांग रहे हो... गजब सोच है।” यूजर ने कहा, “क्या पास होने का यह कोई नया तरीका है? मेरे बोर्ड एग्जाम के समय तो ऐसा कोई ऑप्शन नहीं था।”

पढ़ाई पर दो ध्यान

सार्थक की पोस्ट पर कई यूजर्स ने गंभीर सलाह भी दी। एक यूजर ने लिखा, “ये सब बेकार की बातें हैं। रील बनाने और सोशल मीडिया पर समय बिताने के बजाय तुम्हें पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए था। अगर तुम्हें लगता है कि तुम्हारी आंसर शीच की जांच सही नहीं हुई है, तो रीवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हो।” एक यूजर ने लिखा, “तुम्हारी स्थिति सुनकर दुख हुआ, लेकिन मेरा सुझाव है कि अब कंपार्टमेंट परीक्षा की तैयारी पर ध्यान दो और पूरी मेहनत से उसे पास करो। सिर्फ ग्रेस मार्क्स मिलने की उम्मीद करना शायद सही रास्ता नहीं है।”

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।