आजकल हेयर लॉस की दिक्कत आम बात हो चुकी है। हर कोई बाल झड़ने जैसी समस्या से परेशान है ऐसे में ताइवान की नेशनल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा हेयर सीरम बनाया है जो केवल 20 दिनों में बालों को फिर से उगाने में मदद करता है। यह सीरम प्राकृतिक फैटी एसिड से बना है, जो त्वचा के फैटी सेल्स को सक्रिय कर बालों के रोमों की जड़ों को पुनर्जीवित करता है। इससे बाल झड़ना रुकता है और नए बाल उगने लगते हैं।
