Get App

Social Media पर खूब वायरल हो रहे चीन के ये ‘ट्विन कपल’... पति-पत्नी की ऐसी हैरान कर देने वाली जोड़ी, जिन्हें देखकर लोग पूछते हैं कौन पति, कौन पत्नी?

चीन के डोंगगुआन शहर का एक कपल अपनी एक जैसी शक्लों की वजह से इंटरनेट सेंसेशन बन गया है। लोग पहचान नहीं पाते कि पति कौन है और पत्नी कौन।​ लियांग कैयू और हे शियानशेंग की यह ‘ट्विन कपल’ जोड़ी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और उन्होंने अपनी इस समानता को बिजनेस प्रमोशन का जरिया बना लिया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 16, 2025 पर 3:48 PM
Social Media पर खूब वायरल हो रहे चीन के ये ‘ट्विन कपल’... पति-पत्नी की ऐसी हैरान कर देने वाली जोड़ी, जिन्हें देखकर लोग पूछते हैं  कौन पति, कौन पत्नी?

सोशल मीडिया पर चीन का एक ऐसा कपल वायरल हो रहा है जिनकी शक्लें इतनी एक जैसी हैं कि लोग पहचान ही नहीं पाते कि इनमें पति कौन है और पत्नी कौन। गुआंगडोंग प्रांत के डोंगगुआन शहर के लियांग कैयू और हे शियानशेंग नाम के इस जोड़े को सोशल मीडिया पर “ट्विन कपल” कहा जा रहा है ।

वायरल वीडियो बना पहचान की वजह

इनका नाम तब सुर्खियों में आया जब उन्होंने डौयिन (चीन का टिक-टॉक) पर वीडियो पोस्ट करना शुरू किया। एक वीडियो, जिसका टाइटल था “कौन पति, कौन पत्नी?”, लोगों को इतना पसंद आया कि लाखों लोगों ने इसे देखा और शेयर किया। इस वीडियो में दोनों ने एक जैसे कपड़े और विग पहने थे और एक-दूसरे की नकल करते हुए दिखे। नतीजा यह हुआ कि लोग देखकर हैरान रह गए कि आखिर असली पति कौन है ।

दिखने में जुड़वां जैसे क्यों लगते हैं?

लियांग कैयू ने बताया कि जब वे दोनों पहली बार मिले थे, तब उन्हें नहीं लगा कि वे एक जैसे दिखते हैं। लेकिन साथ में दिन-रात बिताते हुए, काम करते हुए और एक-दूसरे की संगत में रहते हुए, उनके चेहरों के भाव और हाव-भाव इतने मिल गए कि अब लोग उन्हें जुड़वां कहने लगे हैं। वैज्ञानिक भी मानते हैं कि लंबे समय तक साथ रहने वाले कपल्स के चेहरे एक जैसे दिखने लगते हैं। यह 1987 में मनोवैज्ञानिक रॉबर्ट जायोंक की स्टडी में भी सामने आया था ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें