Uttarakhand News: चारधाम यात्रियों को केदारनाथ लेकर जा रहे हेलिकॉप्टर की हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट घायल

Uttarakhand News: केदारनाथ के लिए उड़ान भरने वाले एक हेलीकॉप्टर को उत्तराखंड में हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। सौभाग्य से पायलट और उसमें सवार सभी छह यात्री सुरक्षित हैं। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) ने घटना पर संज्ञान लिया है। उसने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को सूचित कर दिया है

अपडेटेड Jun 07, 2025 पर 2:44 PM
Story continues below Advertisement
Uttarakhand News: रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी में सड़क पर हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी

Uttarakhand News: उत्तराखंड से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यात्रियों को केदारनाथ लेकर जा रहे एक हेलिकॉप्टर की हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। इसमें एक पायलट घायल हो गया है। चारधाम यात्रियों को ले जा रहे क्रिस्टल एविएशन के एक हेलिकॉप्टर को तकनीकी खराबी के कारण हाईवे पर उतरना पड़ा। इसमें छह यात्री उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर जा रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार, लैंडिंग के दौरान पायलट घायल हो गया। जबकि यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी में सड़क पर हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। फिलहाल, सभी यात्री और पायलट सुरक्षित हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि सौभाग्य से पायलट और उसमें सवार सभी पांच यात्री सुरक्षित हैं। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूसीएडीए) ने घटना पर संज्ञान लिया है। उसने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को सूचित कर दिया है। हेलीकॉप्टर ने जैसे ही बदासू (सिरसई) से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी उसमें तकनीकी खराबी आ गई।

उत्तराखंड एडीजी (कानून-व्यवस्था) डॉ. वी. मुरुगेशन ने न्यूज एजेंसी ANI से कहा, "केदारनाथ धाम जा रहे एक निजी हेलीकॉप्टर को तकनीकी खराबी के कारण रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।"


ANI के मुताबिक, उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (UCADA) के सीईओ ने जानकारी दी है कि यात्रियों को लेकर सिरसी से उड़ान भर रहे क्रेस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के हेलीकॉप्टर ने एहतियातन हेलीपैड की बजाय सड़क पर लैंडिंग की। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। डीजीसीए को सूचित कर दिया गया है। बाकी शटल संचालन तय समय के अनुसार सामान्य रूप से चल रहा है।

चुनौतीपूर्ण स्थिति के बावजूद पायलट ने हेलीकॉप्टर को सफलतापूर्वक हाईवे पर उतारा, जिससे एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। सभी छह यात्रियों को बिना किसी चोट के सुरक्षित निकाल लिया गया। हालांकि, पायलट को लैंडिंग के दौरान थोड़ी चोटें आईं। स्थानीय अधिकारी और आपातकालीन सेवाएं घटना के तुरंत बाद घटनास्थल पर पहुंचीं। अधिकारियों ने पुष्टि की कि आपातकालीन लैंडिंग के पीछे तकनीकी खराबी थी।

ये भी पढे़ं- Russia Attack on Ukraine: रूस का यूक्रेन पर जोरदार पलटवार, 400 ड्रोन और 40 मिसाइलों से किया अब तक सबसे बड़ा हमला, देखें वीडियो

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।