Russia-Ukraine War: रूस का यूक्रेन पर जोरदार पलटवार, 400 ड्रोन और 40 मिसाइलों से किया अब तक सबसे बड़ा हमला, देखें वीडियो

Russia-Ukraine War: एक यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, रूस ने पूरे यूक्रेन में बड़े पैमाने पर हमला किया है। इसके तहत पूरे यूक्रेन में 400 से अधिक ड्रोन और 40 मिसाइलें दागी गई हैं। इस हवाई हमले में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और अनेक लोग घायल हो गए हैं

अपडेटेड Jun 07, 2025 पर 1:24 PM
Story continues below Advertisement
Russia-Ukraine War: रूस ने पूरे यूक्रेन में सैकड़ों ड्रोन और दर्जनों मिसाइलें दागी है

Russia-Ukraine War News: रूस ने युद्ध शुरू होने के बाद से यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया है। रूस ने शुक्रवार (6 जून) को रात भर में यूक्रेन में 400 से अधिक ड्रोन और 40 मिसाइलें दागी। इस हमले में कम से कम छह लोग मारे गए हैं। जबकि लगभग 80 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि यूक्रेन के पूर्वी शहर खारकीव में रूसी ड्रोन और मिसाइल हमलों में तीन लोगों की मौत और 21 अन्य लोग घायल हुए हैं। अभी कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस लगातार दुनिया की एकता में दरार डालने की कोशिश कर रहा है, ताकि उनके युद्ध के लिए ज्यादा दबाव न पड़े।

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X लिखा कि रूस ने वोलिन, ल्वीव, टर्नोपिल, कीव, सूमी, पोलटावा, खमेलनित्सकी, चेरकासी और चेर्निहिव सहित पूरे देश पर हमला किया है। इस हमले में अब तक 6 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई, जबकि 80 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है,क्योंकि कई लोग मलबे में दब गए हैं।

इस हमले में लगभग पूरा यूक्रेन निशाना बना। 9 क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुए जिनमें कीव, लविवि और सुमी शामिल थे। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इसे युद्ध शुरू होने के बाद से सबसे बड़े हमलों में से एक बताया। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने अपने एक्स पोस्ट में कहा, "रूसियों ने 400 से ज्यादा ड्रोन और 40 से अधिक मिसाइलें दागीं। 80 लोग घायल हुए हैं और कुछ अभी भी मलबे के नीचे हो सकते हैं।"


यूक्रेनी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि रूस ने यूक्रेन के लगभग पूरे हिस्से को निशाना बनाया है, जिसमें पश्चिम में ल्वीव से लेकर उत्तर-पूर्व में सुमी तक के 9 क्षेत्र शामिल हैं। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसके हमले कीव के "आतंकवादी कृत्यों" के जवाब में थे। CNN के मुताबिक, रूस के हमले में मारे गए तीनों लोग यूक्रेनी स्टेट इमरजेंसी सर्विस के कर्मचारी थे।

यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव के मेयर ने कहा कि यह हमला रूस का सबसे बड़ा हमला था। शनिवार की सुबह टेलीग्राम मैसेंजर पर इहोर तेरेखोव ने कहा, "खार्किव में युद्ध की शुरुआत के बाद से अब तक का सबसे शक्तिशाली हमला हुआ है।" उन्होंने कहा कि रात भर शहर में दर्जनों विस्फोट सुने गए। रूसी सैनिक मिसाइलों, ड्रोन और हवाई बमों से एक साथ हमला कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि बहुमंजिला और निजी आवासीय इमारतों और शैक्षणिक संस्थाओं पर हमला किया गया। यूक्रेनी वायु सेना के प्रवक्ता यूरी इहनात के अनुसार, यह हमला कई घंटों तक चला। इसमें 9 यूक्रेनी क्षेत्र शामिल थे। हमले में 407 ड्रोन और 44 बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलें शामिल थीं। यूक्रेनी रक्षा बलों ने लगभग 30 मिसाइलों और 200 ड्रोन को मार गिराया। इस हमले से शांति की संभावनाएं और कम हो गई हैं।

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर एक विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि शायद यह बेहतर होगा कि दोनों देश कुछ समय तक लड़ते रहें। व्हाइट हाउस में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से मुलाकात के दौरान ट्रंप ने कहा, "उनके बीच गहरी नफरत और बदले की भावना है, ऐसे में निकट भविष्य में युद्धविराम की उम्मीद करना मुश्किल है। वे लगातार लड़ रहे हैं। जैसे खेलों में रेफरी थोड़ी देर तक खिलाड़ियों को भिड़ने देते हैं, वैसे ही कभी-कभी उन्हें थोड़ी देर तक लड़ने देना ठीक होता है।"

ये भी पढ़ें- Covid-19 in India: भारत में 6,000 के करीब पहुंचे कोरोना वायरस के मामले, मध्य प्रदेश में 9 महीने की गर्भवती महिला की मौत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।