Venus Williams Wedding: दिग्गज टेनिस खिलाड़ी ने 45 साल की उम्र में इस टीवी स्टार से रचाई शादी, इटली के बाद दूसरी बार फ्लोरिडा में निभाई रस्में

Venus Williams Wedding: दिग्गज टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स ने 45 साल की उम्र में फ्लोरिडा के पाम बीच में एक्टर एंड्रिया प्रेटी से 19 दिसंबर को शादी कर ली है। वीनस और एंड्रिया की शादी का समारोह पांच दिनों तक चला। इस खास मौके पर बहन सेरेना के लिखे भावुक पोस्ट की खूब चर्चा की जा रही है

अपडेटेड Dec 24, 2025 पर 6:06 PM
वीनस और एंड्रिया की शादी एक प्राइवेट सेरेमनी थी, जिसमें करीबी लोग शामिल हुए थे।

Venus Williams Wedding: अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी और 2 दशकों से ज्यादा समय से महिला टेनिस में सबसे इनफ्लुएंशियल हस्तियों में से एक रही वीनस विलियम्स ने 45 साल की उम्र में लंबे समय तक ब्वॉयफ्रेंड रहे एक्टर एंड्रिया प्रेटी शादी कर ली है। दोनों ने 19 दिसंबर को फ्लोरिडा के पाम बीच में एक शानदार कोर्टहाउस सेरेमनी में अपनी शादी को कानूनी रूप से पक्का किया। 23 दिसंबर को पब्लिश हुए वोग को दिए एक इंटरव्यू में वीनस ने उस खास दिन और इमोशनल पलों के बारे में बात की। बता दें इस साल की शुरुआत में इटली के इस्चिया में दोनों ने अपने रिश्ते के लिए एक रोमांटिक सेलिब्रेशन किया था। इसके बाद से ही दोनों के फैंस को इनके ऑफिशियली शादी करने का इंतजार था।

7 बार ग्रैंड स्लैम सिंगल्स चैंपियन वीनस विलियम्स ने एंड्रिया प्रेटी से अपनी शादी की जानकारी मंगलवार को सोशल मीडिया पर दी। वीनस और एंड्रिया की शादी एक प्राइवेट सेरेमनी थी, जिसमें करीबी परिवार और दोस्त शामिल हुए थे। यह शादी पूर्व वर्ल्ड नंबर 1 की जिंदगी का एक नया माइलस्टोन है। फेमस टेनिस खिलाड़ी और छोटी बहन सेरेना विलियम्स ने सोशल मीडिया पर एक दिल छूने वाला मैसेज पोस्ट कर अपनी बड़ी बहन को बधाई दी।

छोटी बहन का इमोशनल मैसेज

सोशल मीडिया पर, सेरेना ने शादी की तस्वीरों के साथ एक प्यारा सा ट्रिब्यूट पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने बचपन से लेकर ग्लोबल स्टारडम तक के अपने सफर के बारे में बताया। एक इमोशनल नोट में, उन्होंने वीनस को हमेशा अपना गाइड और प्रेरणा स्रोत बताया। उन्होंने लिखा, ‘मेरी बहन वीनस, मैं कहां से शुरू करूं? बैकयार्ड कोर्ट से लेकर दुनिया के स्टेज तक, तुमने हमेशा ग्रेस, ताकत और दिल से लीड किया है। तुम्हें इस नए चैप्टर में इतना प्यार और चमकता हुआ देखना मेरे लिए सब कुछ है। हमेशा तुम्हारे साथ खड़े होने पर गर्व है।’


वीनस-एंड्रिया की शादी का दूसरा जश्न

बता दें, वीनस और एंड्रिया की शादी का ये दूसरा जश्न है। इससे सबसे पहले दोनों ने 18 सितंबर को इटली के इस्चिया में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की कसमें खाईं थीं। इसके बाद उन्होंने फ्लोरिडा के पाम बीच में दूसरी बार शादी का जश्न मनाया। सात बार की ग्रैंड स्लैम एकल चैंपियन रह चुकीं वीनस जनवरी में शुरू होने वाले डब्ल्यूटीए टूर पर लगातार 33वें सत्र में खेलने की योजना बना रही हैं।

वोग पत्रिका को दिया इंटरव्यू

वोग पत्रिका को दिए इंटरव्यू में वीनस विलियम्स ने उस गाउन के बारे में बताया जिसने इसे यादगार बना दिया। फ्लोरिडा सेरेमनी के लिए, वीनस ने जॉर्जेस होबेका का एक खास डिजाइन चुना, जो ताकत और कोमलता के बैलेंस दिखाने के लिए परफेक्ट था। इस गाउन में एक स्कल्पटेड कॉर्सेट बॉडीस था जिसमें स्वीटहार्ट नेकलाइन और नाजुक स्पेगेटी स्ट्रैप्स थे, जिस पर हल्के शीयर, न्यूड-टोन्ड बेस पर शानदार सफेद कढ़ाई और लेस एप्लीक का काम किया गया था।

Christmas या X-Mas? जानिए क्यों हुआ ये शॉर्टकट इतना पॉपुलर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।