Viral Video: सोशल मीडिया पर इस समय वियतनाम के एक एयरपोर्ट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भारतीय पर्यटकों एक ग्रुप वियतनाम हवाई अड्डे के रनवे पर खड़े विमान के ठीक बगल में गरबा करता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो के वायरल होते ही जहां एक तरफ लोगों ने विदेश में सार्वजनिक शिष्टाचार और एयरपोर्ट सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किए हैं, वहीं मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन वीर दास ने भी इस पर अपने ही अंदाज में तीखा और मजेदार तंज कसा है। आइए जानते हैं क्या है यह पूरा मामला और सोशल मीडिया पर इसे लेकर कैसी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
इंस्टाग्राम, रेडिट और एक्स पर शेयर किए जा रहे इस वीडियो क्लिप में दिख रहा है कि टूरिस्ट का एक ग्रुप VietJet Air के एक खड़े विमान के पास टार्मक (रनवे के हिस्से) पर घेरा बनाकर गरबा कर रहा है। यह घटना फ्लाइट में बोर्डिंग या डीबोर्डिंग की प्रक्रिया के दौरान हुई। वीडियो में जब यह ग्रुप पारंपरिक गरबा स्टेप्स कर रहा था तब वहां से गुजर रहे दूसरे यात्री रुककर उन्हें देखने लगे। अब इसको लेकर बहस छिड़ गई है। आमतौर पर एयरपोर्ट टार्मक को कंट्रोल्ड जोन माना जाता है। यहां कड़ी सुरक्षा और सेफ्टी प्रोटोकॉल के कारण यात्रियों की आवाजाही बेहद सीमित और अनुशासित होती है। ऐसे में रनवे पर डांस करने की इस घटना ने ऑनलाइन दुनिया को दो धड़ों में बांट दिया है।
पहले यहां नीचे देखिए वो वायरल वीडियो
कॉमेडियन वीर दास ने कसे मजेदार तंज
इस वायरल वीडियो पर जाने-माने कॉमेडियन वीर दास ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए। वीडियो क्लिप पर रिएक्शन देते हुए वीर दास ने लिखा कि मुझे लगता है कि मैंने बहुत ज्यादा यात्रा कर ली है। मैंने इसे देखा और मेरा पहला विचार यह था कि 'उनमें से कुछ बैग केबिन साइज के नहीं हैं।' दूसरी पोस्ट उन्होंने मजाक उड़ाते हुए लिखा कि मुझे लगता है कि हम मंगल ग्रह (Mars) पर इंसान भेजने वाले पहले देश बन सकते हैं, बशर्ते हम वहां पहले से ही गरबा होने की घोषणा कर दें।
इंटरनेट पर कई यूजर्स ने इस तरह संवेदनशील और प्रतिबंधित एयरपोर्ट जोन में डांस करने के फैसले की कड़ी आलोचना की है। लोगों का कहना है कि उत्साह में आकर बुनियादी यात्रा अनुशासन और सुरक्षा की समझ को नहीं भूलना चाहिए। कई लोगों का यह भी मानना है कि इस तरह की घटनाओं से विदेशों में भारतीय पर्यटकों की छवि पर नकारात्मक असर पड़ता है। एक यूजर ने लिखा कि इसकी कोई जरूरत नहीं थी। एक दूसरे गुजराती यूजर ने लिखा कि यह मूर्खतापूर्ण और अनावश्यक है। मैं खुद गुजराती हूं और मुझे गरबा बहुत पसंद है, लेकिन यह कुछ ज्यादा ही हो गया।
कई इंटरनेट यूजर्स इस ग्रुप के समर्थन में भी उतरे हैं। उनका तर्क है कि इस तरह की आलोचनाएं सार्वजनिक खुशी और सांस्कृतिक अभिव्यक्ति पर बेवजह की बंदिशें लगाने जैसी हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि लोगों को डांस करने दीजिए। अपनी हीन भावना को लोगों का डांस रोकने की वजह मत बनाइए। एक दूसरे गुजराती यूजर ने इस पर लिखा कि मैं एक गुजराती हूं और मुझे गरबा से प्यार है। जो लोग इस संस्कृति से बाहर के हैं, वे शायद इसके साथ लोगों के भावनात्मक जुड़ाव को पूरी तरह से नहीं समझ सकते।