एक दिन में 75000, महीने में 22.5 लाख! फार्म हाउस के स्विमिंग पूल की कमाई देख हैरान हुए लोग, वायरल हुए पोस्ट
सोशल मीडिया पर एक महिला ने स्विमिंग पूल और उससे जुड़े बिजनेस की संभावित आय को लेकर कई दिलचस्प बातें बताई है। कमाई के आंकड़ों को सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के बाद ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है
MoneyControl News
अपडेटेड Jun 10, 2026 पर 5:18 PM
सोशल मीडिया पर फार्म हाउस की कमाई को लेकर किया गया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा (Photo: canva)
गर्मी के मौसम में लोग तेज धूप और बढ़ते तापमान से राहत पाने के लिए अक्सर फार्म हाउस, रिसॉर्ट और स्विमिंग पूल जैसी जगहों का रुख करते हैं। परिवार और दोस्तों के साथ यहां समय बिताना कई लोगों को काफी पसंद आता हैं। वहीं इन जगहों के मालिकों के लिए ये सीजन अच्छी कमाई का मौका होता है। सोशल मीडिया पर फार्म हाउस की कमाई को लेकर किया गया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्ट में महिला ने बताया कि दोस्त के फार्म हाउस पर हुई नॉर्मल बातचीत धीरे-धीरे वहां होने वाली कमाई और कारोबार के आंकड़ों पर पहुंच गई।
इस बातचीत के दौरान महिला ने स्विमिंग पूल और उससे जुड़े बिजनेस की संभावित आय को लेकर कई दिलचस्प बातें सामने आईं। कमाई के आंकड़ों को सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने के बाद ये तेजी से वायरल हो रहा है।
स्विमिंग पूल से होती है कितनी कमाई
यह कहानी पूजा नाम की एक एक्स यूजर ने शेयर की है। पूजा ने अपनी पोस्ट में लिखा, “कल सुबह मैं अपने दोस्त के फार्म हाउस पर गई थी, जहां उसने एक स्विमिंग पूल बनवाया हुआ है। मैंने मजाक-मजाक में उससे पूछा, ‘यार, क्या इससे वाकई कोई कमाई होती है या फिर यह सिर्फ शौक के लिए बनाया है?’ इस पर वह मुस्कुराया और बोला, ‘बस ठीक-ठाक चल रहा है, कोई बड़ी बात नहीं है।’ लेकिन जैसे-जैसे हमारी बातचीत आगे बढ़ी और उसने कुछ वास्तविक आंकड़े बताए, तब मुझे समझ में आया कि आखिर लोग अपनी कमाई के बारे में खुलकर बात करना क्यों पसंद नहीं करते।”
Yesterday morning, I was walking towards my friend’s farm, where he has built a swimming pool.
Just for fun, I asked him, "Buddy, does this thing actually make any money, or are you just fulfilling a hobby ?" He smiled and replied, "It’s doing okay, nothing extraordinary."… pic.twitter.com/7LczPCzAaJ — Pooja (@poojaofficial5) June 10, 2026
एक महीने की कमाई 22.5 लाख रुपये
इसके बाद उसने वहां आने वाले लोगों की संख्या और टिकट की कीमत को ध्यान में रखते हुए एक साधारण गणना की। पूजा ने लिखा, “जब मैंने थोड़ा हिसाब लगाया, तो पूरी तस्वीर ही बदल गई। गर्मियों की छुट्टियों के दौरान हर दिन करीब 700 से 800 लोग इस स्विमिंग पूल में आते हैं। अगर औसतन 750 लोगों को मानें और प्रति व्यक्ति टिकट 100 रुपये हो, तो एक दिन की कमाई लगभग 75,000 रुपये बैठती है। इस हिसाब से यदि पूरे महीने के 30 दिन गिने जाएं, तो सिर्फ स्विमिंग पूल से करीब 22.5 लाख रुपये की मासिक आय हो सकती है।”
नॉर्मल दिनों में 7.5 लाख रुपये की कमाई
पोस्ट में आगे लिखा, “अब अगर मान लें कि पीक सीजन खत्म हो चुका है, तब भी नॉर्मल दिनों में करीब 250 लोग रोजाना पूल पर आते हैं। अगर 250 लोगों से प्रति व्यक्ति 100 रुपये के हिसाब से शुल्क लिया जाए, तो एक दिन की कमाई 25,000 रुपये होती है। इस तरह महीने भर में ये आंकड़ा करीब 7.5 लाख रुपये तक पहुंच सकता है।” वहीं पुल के खर्च को लेकर पूजा के बताया, “जहां तक खर्च की बात है, जमीन पहले से ही उनकी खुद की है। इसके अलावा उन्होंने केवल दो सुरक्षा गार्ड रखे हैं, जिनकी कुल मासिक सैलरी करीब 20,000 रुपये है।"
पानी को फेंकते नहीं है
पूजा ने आगे कहा, "असली दिलचस्प बात तो इसके बाद सामने आई। जब स्विमिंग पूल का पानी बदला जाता है, तो उसे फेंका नहीं जाता, बल्कि वही पानी किसानों को सिंचाई के लिए बेच दिया जाता है। यानी एक ही पानी से दो अलग-अलग तरीकों से आय हासिल की जाती है। यानी पहले लोग उसी पानी में तैरने के लिए पैसे देते हैं और बाद में जब पानी बदला जाता है, तो उसे किसानों को सिंचाई के लिए बेचकर दोबारा कमाई की जाती है। यह देखकर मुझे समझ आया कि कुछ लोग सिर्फ जमीन के मालिक नहीं होते, बल्कि अपनी समझ और सही योजना के दम पर उसी जमीन को कमाई का मजबूत जरिया बना देते हैं। ऐसे लोग उपलब्ध संसाधनों का पूरा उपयोग करके उनसे कई तरह से आय पैदा करना जानते हैं।”
लोगों ने दिया रिएक्शन
इस पर रिएक्शन देते हुए एक यूजर ने लिखा, “सबसे सफल बिजनेस वही होते हैं जो एक ही एसेट का अलग-अलग तरीकों से उपयोग करके आय बढ़ाते हैं। एक स्विमिंग पूल से पहले विजिटर्स के जरिए कमाई करना और फिर उसी पानी को सिंचाई के लिए बेच देना, संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल का शानदार उदाहरण है।" वहीं सोशल मीडिया पर हर कोई इन आंकड़ों से पूरी तरह सहमत नहीं दिखा। एक यूजर ने लिखा, “स्विमिंग पूल की सफाई और रखरखाव का खर्च भी तो होता है। इसके अलावा चेंजिंग रूम और शॉवर एरिया की नियमित सफाई, सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे, लाइफगार्ड, बिजली और दूसरी कई सुविधाओं पर भी खर्च आता है।”
लोगों ने दिया रिएक्शन
वहीं, एक अन्य यूजर ने आंकड़ों पर संदेह जताते हुए कहा, “गर्मियों के सबसे व्यस्त दिनों में भी रिहायशी इलाकों के बड़े स्विमिंग पूल में रोजाना 500 से 700 लोगों की मौजूदगी देखना मुश्किल होता है। ऐसे में शहर से दूर किसी फार्म हाउस के पूल में 750 लोगों का रोज आना थोड़ा अविश्वसनीय लगता है। इतनी बड़ी संख्या जुटाने के लिए शायद लोगों को आने-जाने की सुविधा और दूसरी सुविधाएं भी देनी पड़ें।” एक और यूजर ने लिखा, “750 लोगों की बात तो छोड़िए, सिर्फ पीक सीजन में भी किसी स्विमिंग पूल पर रोज 250 लोगों का पहुंचना अपने आप में एक बड़ी बात है।”