Amrit Bharat Express: ईरोड-जोगबनी अमृत भारत एक्सप्रेस का एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में एक व्यक्ति वॉशबेसिन पर इस्तेमाल किए गए प्लास्टिक मील कंटेनरों को धोता हुआ दिखाई देता है। धोने के बाद वह ट्रे को करीने से ढेर करके रखता है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि उन्हें दोबारा इस्तेमाल के लिए तैयार किया जा रहा था। यह शर्मनाक घटना ट्रेन की हालिया यात्रा के दौरान की बताई जा रही है। आपको बता दें कि Amrit Bharat Express तमिलनाडु के ईरोड जंक्शन को बिहार के जोगबनी से जोड़ती है और 3,100 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करती है।
